फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Physicians set up camp, SDM tightens the meeting

चिकित्सकों ने लगाया कैंप, एसडीएम ने बैठक लेकर कसे पेंच

Wed, 12 May 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Physicians set up camp, SDM tightens the meeting
छुटमलपुर। चिकित्सकों की टीम ने गांव कमालपुर में कैंप लगा कर कोरोना संक्रमण की जांच की और बुखार पीड़ित रोगियों को दवाई भी दी। उधर एसडीएम बेहट ने भी मुजफ्फराबाद पीएचसी पर बैठक लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना संक्रमण के मामलों में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को मंडलायुक्त एवी राजामौलि ने गांव कमालपुर का दौरा कर कोविड रोगियों से फोन पर बात की थी तो उन्होंने दवाई की किट उपलब्ध न कराने के आरोप स्वास्थ्यकर्मियों पर लगाए थे। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई थी। बुधवार को सीएचसी फतेहपुर से डॉ. सतबीर सिंह और मुजफ्फराबाद पीएचसी से डॉ आमिर, डॉ मुकेश अग्रवाल और वार्ड ब्वाय रामपाल की टीम ने गांव के प्राथमिक स्कूल में कैंप लगा कर 91 लोगों की कोविड जांच की। इनमें कोई पाजिटिव नहीं मिला। इस दौरान टीम के सदस्यों ने गांव में भ्रमण कर बुखार पीड़ित सात लोगों को दवाई की किट भी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

उधर मंडलायुक्त के निर्देशों के अनुपालन में एसडीएम दीप्ति देव ने पीएचसी मुजफ्फराबाद पर स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे कोरोना संक्रमितों के उपचार में कोई ढील न बरती जाए। सभी को नियमित रुप से दवाईयों की किट उपलब्ध कराई जाए। बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ देशराज, नोडल अधिकारी डॉ रोहित नन्दन, डॉ चेतना कौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed