{"_id":"69c6e022482f499c190120fb","slug":"physical-verification-of-assets-worth-rs-1170-crore-will-be-done-in-the-district-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-172237-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले में 1,170 करोड़ रुपये की संपत्ति का होगा भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले में 1,170 करोड़ रुपये की संपत्ति का होगा भौतिक सत्यापन
Sat, 28 Mar 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में कुर्क की गई संपत्तियों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जाएगा। सत्यापन में संपत्ति के प्रयोग की जानकारी ली जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने बताया कि जिले में 2022 से अभी तक 1,170 करोड़ रुपये के संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में कुर्क की गई है। संपत्तियों की कुर्की के बाद से रिसीवर नियुक्त किए गए हैं। सत्यापन अभियान के दौरान यह जांचा जाएगा कि कुर्की के बाद भी संपत्ति का उपयोग आरोपी या किसी अन्य निजी व्यक्ति द्वारा तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि कही पर कोई अनियमितता पाई जाती है तो रिसीवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन