फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Phulwari Ashram will become a tourist destination, Bhoomi Pujan today

Saharanpur News: पर्यटन स्थल बनेगा फुलवारी आश्रम, भूमि पूजन आज

Thu, 29 Aug 2024 03:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Phulwari Ashram will become a tourist destination, Bhoomi Pujan today
सहारनपुर। ऐतिहासिक स्थल फुलवारी आश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य आज से शुरू हो रहा है। आज भूमि पूजन होगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। आश्रम के लिए करीब छह करोड़ रुपये जारी हुए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बाबा लाल दास रोड स्थित फुलवारी आश्रम स्वतंत्रता संग्राम का गवाह रहा है। आजादी की लड़ाई के दौरान शहीद-ए-आजम भगम सिंह ने फुलवारी आश्रम में बने मंदिर की मुमटी में तीन दिन तक छिपकर रहे थे। राज्य सरकार धार्मिक स्थलों एवं ऐहातिसक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है। इसी क्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर के द्वारा फुलवारी आश्रम का भी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश ने करीब छह करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इस धनराशि से आश्रम में पाथ-वे बनेगा, जिसके साथ साथ शहीद भगत सिंह से जुड़े किस्से और उनकी फोटो लगाई जाएंगी। एक म्यूजियम बनेगा, जिसमें भगत सिंह से जुड़ी चीजें होंगी। घाट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्लेट फॉर्म बनेगा। कार्यों को शुरू करने के लिए भूमि पूजन आज सुबह 9:30 बजे होगा। इसमें नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय कुमार, जिलाधिकारी मनीष बंसल, शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधू, महानगर अध्यक्ष भाजपा पुनीत त्यागी आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed