फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Phase-1 of the township will be launched by November 15.

Saharanpur News: 15 नवंबर तक लांच होगा टाउनशिप का फेज-1

Tue, 28 Oct 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 28 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Phase-1 of the township will be launched by November 15.
विकास प्रा​धिकरण की नई टाउन​शिप में पिलर लगाने का काम करते मजदूर
सहारनपुर। जिले में विकास प्राधिकरण की पहली टाउनशिप में साफ-सफाई और पिलर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्राधिकरण की तरफ से शासन को अवगत कराया गया है कि 15 नवंबर तक टाउनशिप का फेज-1 लांच कर दिया जाएगा। इसमें ग्राहकों के लिए 790 प्लाॅट होंगे। अगले सप्ताह तक रेट निर्धारित हो जाएंगे। फिलहाल अनुमान है कि 30 से 35 हजार रुपये गज का रेट रहेगा।
विज्ञापन

चुनहेटी गाड़ा गांव के पास प्राधिकरण 52.9751 हेक्टेयर पर टाउनशिप तैयार कर रहा है। यह विकास प्राधिकरण की पहली टाउनशिप है। करीब 200 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली टाउनशिप में 1436 प्लाट होंगे। टाउनशिप में रेरा के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्लाॅट दो चरणों में बेचे जाएंगे। पहले चरण में करीब 30 हेक्टेयर में प्लाॅट बेचे जाएंगे। लेआउट के अनुसार, टाउनशिप में 24, 12 और नौ मीटर चौड़ी सड़कें रहेंगी। सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, पानी, बिजली और गैस पाइपलाइन की भी सप्लाई दी जाएगी। खेल मैदान, कम्यूनिटी सेंटर, स्कूल और मेडिकल सुविधा भी रहेगी। प्राधिकरण की तरफ से प्रयास किया जा रहा है कि 15 नवंबर तक टाउनशिप के पहले फेज को लांच कर दिया जाए, जिससे ग्राहक उसमें प्लाट खरीद सके। प्लाॅट से जो भी रुपया इकट्ठा होगा, उससे अगले फेज को विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

------------
- फेज : 1
सेक्टर ए-11.31 हेक्टेयर (444 प्लाॅट)

सेक्टर बी- 9.61 हेक्टेयर (146 प्लाॅट)

सेक्टर डी- 9.72 हेक्टेयर (200 प्लाॅट)

सेक्टर जी- 2.42 हेक्टेयर (केवल भवन निर्माण)

-----

- फेज : 2
सेक्टर ई- 7.28 हेक्टेयर (108 प्लाॅट)

सेक्टर एफ- 12.99 हेक्टेयर (538 प्लाॅट)

सेक्टर-सी कॉमर्शियल उपयोग के लिए आरक्षित

-----

टाउनशिप में साफ-सफाई, जमीन समतलीकरण और पिलर लगाने का काम काफी हद तक पूरा हो गया है। प्रयास यह है कि जल्दी से जल्दी फेज-1 को लांच कर दिया जाए। टाउनशिप में प्लाॅट का क्या रेट होगा, अगले सप्ताह तक इसे तय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय शुक्ला, सचिव विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed