{"_id":"678562c831c4e7f21b038312","slug":"petrol-will-not-be-available-without-helmet-from-january-26-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-140317-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 26 जनवरी से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 26 जनवरी से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
Tue, 14 Jan 2025 01:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:32 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट रोड पर बिना हेलमेट पर पेट्रोल भरवाते वाहन चालक
सहारनपुर। जिला प्रशासन ने हेलमेट लगाए बिना बाइक और स्कूटर चलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश किए कि बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वालों को पेट्रोल ना दिया जाए।
जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सभी पेट्रोल पंप स्वामी सात दिनों के अंदर अपने प्रांगण में इस आश्य के बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाएं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से किसी भी दशा में ऐसे किसी भी दो पहिया वाहन को पेट्रोल ना दिया जाए। इसके चालक और सहयात्री ने हेलमेट ना पहना हो। साथ ही पेट्रोल पंप परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरा हमेशा चालू रहे।
इससे किसी प्रकार का विवाद होने पर सीसीटीवी फुटेज को देखकर आवश्यक निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कहा कि यह निर्णय हेलमेट नहीं पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौतों पर अंकुश लगाने के लिए किया गया है। सभी बाइक चालक भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप हेलमेट का प्रयोग करें।