फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Petrol pump manager shot at protest against robbery

लूट के विरोध पर पेट्रोल पंप के मैनेजर को मारी गोली(संशोधित)

Tue, 05 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump manager shot at protest against robbery
अंबेहटा-बलालखेड़ी मार्ग पर मंगलवार की देर रात हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेहटा/सहारनपुर। अंबेहटा से बाइक पर गांव बलालखेड़ी स्थित अपने घर लौट रहे पेट्रोल पंप के मैनेजर को लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी। परिजनों ने आनन-फानन में पीड़ित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

घटना मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे की है। कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव बलालखेड़ी निवासी संजय अंबेहटा स्थित एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। मंगलवार की देर रात संजय बाइक पर पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे। वह जब अंबेहटा-बलालखेड़ी मार्ग पर तालाब के पास पहुंचे तो घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने संजय को रुकने का इशारा किया। संजय ने बाइक को धीमी कर लिया, लेकिन बदमाशों के निकट पहुंचते ही बाइक को तेजी से दौड़ा लिया। इसके बाद बदमाशों ने पीछे से संजय को गोली मार दी, जो उनके कमर में लगी और वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। किसी तरह संजय ने मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और संजय को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पता लगने पर अंबेहटा चौकी से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक भी बदमाशों का कुछ पता नहीं लग सका। एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed