फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Person killed by train while crossing railway line

रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से कटकर मौत

Sun, 15 Nov 2020 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Person killed by train while crossing railway line
सहारनपुर। सहारनपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर शनिवार देर रात रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शेखपुुरा रोड पर स्थित अंकुर विहार कालोनी निवासी 56 वर्षीय चंदन शनिवार देर रात कहीं से घर की ओर ही आ रहा था। जब वह रेलवे लाइन पार करने लगा तो वहां से गुजर रही गोल्डन टेंपल मेल की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोगों से सूचना मिलने पर थाना सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर से दो घायल
सहारनपुर। शहर में छोटी लाइन के पास शनिवार रात एक बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। बाइक सवार युवक नवीन नगर निवासी सचिन कुमार और अरविंद ने बताया कि दीपावली के लिए कुछ सामान खरीदने के बाद वह छोटी लाइन से होते हुए जा रहे थे। रास्ते में एक सड़क के मोड़ पर अचानक ई-रिक्शा सामने से टकरा गई। इससे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वे घायल हो गए। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक वहां से चला गया। युवकों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed