{"_id":"5eebaea38ebc3e42ad3681ce","slug":"person-died-under-suspicious-circumstances-in-mohalla-banjaran-town-saharanpur-news-mrt4870623109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे के मोहल्ला बंजारान में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे के मोहल्ला बंजारान में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
नकुड़ के मोहल्ला बंजारान में शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
कस्बे के मोहल्ला बंजारान में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
नकुड़ (सहारनपुर)। कस्बे के मोहल्ला बंजारान में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शौचालय के नव निर्माणाधीन गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नकुड़ के मोहल्ला बंजारान में शेख जादान वाली मस्जिद के पास 45 वर्षीय महराज उर्फ नानू पुत्र महबूब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बन रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह महराज उर्फ नानू का शव नव निर्माणाधीन शौचालय के पानी से भरे गड्ढे में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात्रि को वह बच्चों के साथ छत पर सो गई और उसके पति महराज नीचे आंगन में सो गए थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह उठकर नीचे आई तो उसके पति अपनी चारपाई पर नहीं थे और उनकी चप्पल शौचालय के गड्ढे के पास पड़ी थी। किसी अनिष्ट की आशंका होने पर उसने इसकी सूचना अपने पड़ोसियों को दी। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को भी दे दी। महराज की मौत की सूचना से मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवकों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी, 16 वर्षीय पुत्र, 13 और सात साल की दो बेटियां है।
कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि मृतक हादसे का शिकार हुआ है या उसकी हत्या की। मामले की हर एंगल से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

नकुड़ में शव को शौचालय के गढ्ढे से निकालने के लिए बाल्टियों से पानी बाहर निकालते लोग- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन