फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Performed the Namaz prayers

अकीदत के साथ अदा की दूसरे जुमे की नमाज

Fri, 23 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Performed the Namaz prayers
गंगोह में नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह/नकुड़/अंबेहटा/छुटमलपुर/चिलकाना/बेहट (सहारनपुर)। पवित्र रमजान के दूसरे जुमे की नमाज जिले की विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क व कौम की बेहतरी के लिए दुआ भी की गई।
विज्ञापन

गंगोह के मदरसा अशरफ उल-उलूम मस्जिद, जामा मस्जिद, बहारली मस्जिद, पठानों वाली मस्जिद, पीठ बाजार, नूरी मस्जिद के अलावा लखनौती, सांगाठेड़ा, कुंडा की अनेक मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नकुड़ की जामा मस्जिद में मौलाना मुनव्वर ने जुमे की नमाज अदा कराई। इससे पूर्व उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने को प्रेरित किया। पीर वाली मस्जिद, ईमली वाली मस्जिद, हमजा मस्जिद, मदनी मस्जिद, लक्कड़वाली मस्जिद, पठानों वाली मस्जिद, बंजारों वाली मस्जिद, बस स्टैंड वाली मस्जिद, ढाब वाली मस्जिद, शेखजादगान, उमर व क़लंदर शाह वाली मस्जिद में भी जुमे की नमाज अदा कराई गई। अंबेहटा में जामा मस्जिद, खानकाह, केलो वाली मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज अदा कर मुल्क व क़ौम की एकता और खुशहाली की दुआ के साथ साथ कोरोना महामारी से मुक्ति की दुआ मांगी।
विज्ञापन

छुटमलपुर और चिलकाना की मस्जिद कुरेशिया में मौलाना मुआवज, मस्जिद आयशा में कारी साजिद, छप्पर वाली मस्जिद में कारी नदीम, जंगल वाली मस्जिद में मौलाना इस्माइल हुसैन, नयाबांस वाली मस्जिद में कारी मोहम्मद असलम तथा शिया समुदाय की मस्जिद में मौलाना गमखार हैदर ने जुमे की नमाज अदा कराई। पठेड में मदरसे वाली मस्जिद में कारी शादिक, शाही मस्जिद में मौलाना मुजीबु उर रहमान, बस स्टैंड वाली मस्जिद में हाफिज इफ्तखार ने जुमे की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहट में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना राशिद जमाल कासमी, बस स्टैंड स्थित शेखो वाली मस्जिद में मुफ़्ती असजद, मुख्य बाजार स्थित मनिहारो वाली मस्जिद में कारी अल्ताफ, मदरसा कसुरुल उलूम वाली मस्जिद में काजी साजिद क़ुरैशी, मियां साहब वाली(जाहिदियां मस्जिद) में मुफ़्ती तसव्वर, थाने वाली मस्जिद में कारी सनाउल्लाह, हाफ़िज रफीक वाली मस्जिद में हाफ़िज वाजिद ने जुमे की नमाज अदा कराई।

बेहट में सामाजिक दूरी पर जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग।

बेहट में सामाजिक दूरी पर जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed