{"_id":"56fc18544f1c1b407bf00344","slug":"perform-at-the-residence-of-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के आवास पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के आवास पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
hangama
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आंदोलन कर रहे सर्राफा कारोबारियों ने बुधवार को सांसद राघव लखनपाल के आवास पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सर्राफा कारोबारी जुलूस के रूप में सांसद के निवास पर नारेबाजी करते पहुंचे थे। सांसद की अनुपस्थिति में सांसद की मां ने सर्राफा कारोबारियों से मुलाकात की। उन्होंने सांसद की मां को ज्ञापन सौंपने के साथ ही ज्ञापन की एक प्रति सांसद के निवास के मेन गेट पर भी चस्पा की।
सर्राफा पंचायत के बैनर तले सर्राफा बाजार, कबाड़ी बाजार, हीरागंज, महावीर कांपलेक्स, लक्ष्मी मार्केट, रामानंदी बाजार, गौरीशंकर बाजार, नकाशा बाजार और होली चौक कायस्थान के सर्राफा कारोबारी सैकड़ों की संख्या में खुली जीप और बाइकों पर सवार होकर जुलूस के रूप में सांसद राघव लखनपाल शर्मा को ज्ञापन देने उनके आवास पहुंचे।
विज्ञापन
यहां उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्य संयोजक पवन गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी के रूप में काला कानून लागू किया है, जिसकी वजह से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। लेकिन, सरकार और सरकार के नुमाइंदों को कारोबारियों की परवाह नहीं है।
सांसद के आवास पर न मिलने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास के मेन गेट पर ज्ञापन चस्पा किया। हालांकि बाद में सांसद की मां ने बाहर आकर सर्राफा कारोबारियों का ज्ञापन लिया और उसे सांसद तक पहुंचाने का वादा किया।
प्रदर्शनकारियों में राकेश गुप्ता, रामराजीव सिंघल, देव कुमार जैन, सुभाष अग्रवाल, शशि कुमार, अरुण जैन, राजीव जैन, सचिन जैन, गौरव जैन, सचिन सिंघल, अजीम राना, मुस्तकीम राना, हाजी अलीम, महरूद्दीन, रमन वर्मा, नदीम, राजकुमार खन्ना, विनोद बब्बर, आशुतोष खन्ना, संजय गर्ग, सुशील अग्रवाल आदि थे।