फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People will be able to know their proud tradition from Foundation Day: Saini

स्थापना दिवस से लोग जान सकेंगे अपनी गौरवशाली परंपरा : सैनी

Sat, 25 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
People will be able to know their proud tradition from Foundation Day: Saini
जनमंच में उप्र के स्थापना दिवय व बालिका दिवस पर गीत गाती द्रष्टिहीन छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली 106 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस नहीं मनाया जाता था। अब योगी सरकार इसे मना रही है। जिससे प्रदेश वासी राज्य की गौरवशाली परंपरा और इतिहास के बारे में जान सकेें। उन्होंने कहा कि आज ही राष्ट्रीय बालिका दिवस भी मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया है। इसी के चलते आज बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल सहित अन्य प्रतिस्पर्धाओं में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

मेयर संजीव वालिया ने कहा कि आज गौरव का दिन है। अपने जीवन में कठिन दौर से गुजरकर अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पलक कोहली, अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अलका तोमर, अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सुवर्णा राज और फातिमा खान के उत्कृष्ट कार्यों से छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिली होगी। विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि महिला और बालिकाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देकर अपने जिले का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि हम सबको मिलकर अपने प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली, अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अलका तोमर, अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सुवर्णा राज एवं फातिमा खान ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया। एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। दृष्टिबाधित विद्यालय रामपुर के बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस दौरान सीडीओ प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी मनीष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दूबे, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीएस सोढ़ी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।
महिलाएं एवं बालिकाएं सम्मानित
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली 106 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद की टॉप 10 सूची में शामिल 21 बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिलाधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी ने पांच पांच हजार रुपये धनराशि का स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही खेल, पुलिस, कला, महिला कल्याण, बाल विकास, कृषि, स्वास्थ्य, नेहरू युवा केन्द्र, उच्च शिक्षा, औद्योगिक, बेसिक, पंचायती राज आदि में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रमाणपत्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें संजना ढालक, रिदम गुप्ता, बबीता देवी, हर्षिता अरोडा, स्वाति चौधरी, शिवानी शर्मा, शगुन खन्ना, विशाखा चौहान, भावना पांडेय, दीपा सहित अन्य शामिल हैं।

जनमंच में उप्र के स्थापना दिवय व बालिका दिवस पर पुस्तक का विमोचन करते अतिथि

जनमंच में उप्र के स्थापना दिवय व बालिका दिवस पर पुस्तक का विमोचन करते अतिथि- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में उप्र के स्थापना दिवय व बालिका दिवस पर सम्मानित खिलाडी

जनमंच में उप्र के स्थापना दिवय व बालिका दिवस पर सम्मानित खिलाडी- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में उप्र के स्थापना दिवय व बालिका दिवस पर जानकारी देती खिलाडी

जनमंच में उप्र के स्थापना दिवय व बालिका दिवस पर जानकारी देती खिलाडी- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में उप्र के स्थापना दिवय व बालिका दिवस पर खिलाडी सम्मानित करते मंत्री डीएम विधायक व मेयर

जनमंच में उप्र के स्थापना दिवय व बालिका दिवस पर खिलाडी सम्मानित करते मंत्री डीएम विधायक व मेयर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed