फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People will answer those who comment on Ramcharit Manas: Saini

रामचरित मानस पर टिप्पणी करने वाले को जनता जवाब देगी : सैनी

Fri, 03 Feb 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 03 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
People will answer those who comment on Ramcharit Manas: Saini
अंबाला रोड स्थित एक सभागार में भाजपा जिला व महानगर कार्यकारणी समिति की बैठक में विचार रखते केएल
सहारनपुर। औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि रामचरित मानस पर टिप्पणी समाजवादी पार्टी की बौखलाहट और बेशर्मी की पराकाष्ठा है और जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन

भाजपा महानगर की अंबाला रोड पर एक सभागार में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में राज्य मंत्री ने कहा कि एक ओर अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है तो दूसरी ओर विपक्षी रामचरित मानस को लेकर निम्न स्तर की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट देश को आगे बढ़ाने वाला है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे 12 लाख करोड़ के लक्ष्य को बढ़ाकर 17 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि शाकंभरी देवी विकास से अछूता रहा, परंतु अब वहां मोबाइल की घंटी बजने लगी है। शाकंभरी देवी तक रेल लाइन की मांग स्वीकार हुई है तो आने वाले समय में वहां धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा और पूरे घाड़ क्षेत्र का विकास होगा। भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि केंद्रीय बजट समाज के सभी वर्गों के विकास व जोड़ने के लिए अंत्योदय की भावना वाला बजट है। कारीगर समाज के लिए विश्वकर्मा योजना लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, के एल अरोड़ा, सुरेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, जगपाल सिंह, हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा ने भी संबोधित किया। बैठक में सभी भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed