फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People were stunned to see the presentation of culture of different states

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पेश की विभिन्न राज्यों की संस्कृति

Mon, 26 Sep 2022 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
People were stunned to see the presentation of culture of different states
मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज में विविधता में एकता सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर विभिन्न राज्यों की संस्कृति का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतर्गत भारत के विभिन्न प्रांतों की भाषा, परिधान, संस्कृति एवं त्योहार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाहित करने का प्रयास किया गया। छात्राओं द्वारा हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, गुजरात एवं राजस्थान के लोकगीत एवं विभिन्न नृत्य शैलियों को प्रस्तुत किया गया। जरका, वैष्णवी, फबीहा, फातिमा, प्रज्ञा, सृष्टि, शिवानी, श्रुति, सुजाता आदि छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों द्वारा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने विविधता में एकता पर प्रकाश डालते हुए जीव की उत्पत्ति से प्रारंभ होकर विभिन्न युगों तक जैविक उन्नति पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के अन्य मुख्य भाग खानपान जिसमें भारत के विभिन्न प्रांतों में खाए जाने वाले मिष्ठानों का प्रस्तुतीकरण प्रोफेसर निशा शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रोफेसर सीमा रानी द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. रीता बोरा द्वारा किया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री तान्या, पूजा धीमान तथा कला विभाग की शिक्षिका अंतिम चौधरी का विशेष सहयोग रहा। कुलसचिव वीके मौर्य, वित्त अधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी, गोचर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ओंकार सिंह, महाराज सिंह कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार, प्रोफेसर अमिता अग्रवाल, प्रोफेसर अनुपम बंसल, प्रोफेसर जया, आशा पांडेय आदि उपस्थित रहे।

मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं

मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed