फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People upset due to the notice of depositing development fee

विकास शुल्क जमा कराने के नोटिस से लोग परेशान

Fri, 06 Nov 2020 09:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
People upset due to the notice of depositing development fee
एडीएम से वार्ता करते सरसावा के लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विभागों की लापरवाही ने सरसावा के लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले आठ वर्षों के दौरान सरसावा कस्बे में रजिस्ट्री कराने वालों को निबंधन विभाग ने विकास शुल्क जमा कराने के लिए नोटिस भेजे हैं। जो करीब 400 लोगों तक पहुंचे हैं। सरसावा के लोगों का कहना है कि उन्होंने विकास शुल्क नगर पालिका में जमा किया है। बावजूद उनको नोटिस भेजकर मानसिक परेशानी दे दी गई। शुक्रवार को इस मामले में लोगों ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन

सरसावा नगर पालिका के नोटिफिकेशन के बाद भी वहां रजिस्ट्री कराने वालों को दो प्रतिशत विकास शुल्क रजिस्ट्री के समय ही जमा करना था, लेकिन बिना शुल्क जमा कराए ही बैनामे होते रहे। सहायक निबंधक संजय श्रीवास्तव ने पुरानी फाइलें देखने के बाद इस गलती को पकड़ा। इस पर उन्होंने सरसावा में पिछले आठ वर्षों से रजिस्ट्री कराने वाले करीब 400 लोगों को दो प्रतिशत विकास शुल्क जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं। इससे खफा सरसावा वासियों ने शुक्रवार को नगर पालिका चेयरमैन बिजेंद्र मोंगा के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह से भेंट की और कहा कि जब वे विकास शुल्क की पर्ची नगर पालिका में कटवा चुके हैं। ऐसे में उन्हें नोटिस क्यों भेजा गया है। इस पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने डीआईजी स्टांप यादराम यादव को बुलाया और मामले की पूरी जानकारी ली। उन्होंने सरसावा वासियों के पक्ष को भी सुना। उन्होंने कहा कि यह पता किया जाए कि गलती कहां हुई है। इस दौरान चौधरी महावीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, शमीम ख्वाजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---- वर्जन
सहायक महानिरीक्षक निबंधन संजय श्रीवास्तव ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में रजिस्ट्री कराने पर दो प्रतिशत विकास शुल्क देना होता है। उसी को वसूलने के लिए सरसावा वासियों को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने 2012 से पहले का विकास शुल्क वसूलने के लिए शासन से दिशा निर्देश मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed