फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People suffering from power cuts of 18 hours

18 घंटे बिजली कटौती से जनता बेहाल

Sat, 24 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में एक ओर जहां सरकार के नुमाइंदे अगले महीने से 24 घंटे आपूर्ति के दावे कर रहे हैं, वहीं विद्युत निगम की मनमानी की वजह से शहर क्षेत्र में जनता को पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है। 18 घंटे तक की बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। आपूर्ति में शीघ्र सुधार न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित हकीमपुरा फीडर से जुड़ी कॉलोनियों और गांवों में पिछले करीब तीन साल से आठ से 10 घंटे बिजली दी जा रही है।             हैरत की बात यह है कि इन तीन साल में शायद ही कोई रात ऐसी रही हो, जब बिजली मिली    हो। क्षेत्र की जनता को केवल दिन के समय आठ से दस घंटे की बिजली मिलती रही है। पिछले  दिनों मुख्यमंत्री के सलाहकार सहारनपुर पहुंचे थे। उन्होंने अक्टूबर माह से जनपद खासकर शहरी क्षेत्र को 24 घंटे बिजली आपूर्ति होने की बात कही थी। मगर उसी दिन से हकीमपुरा  फीडर से सप्लाई गड़बड़ाई हुई             है। क्षेत्रवासियों को 24 घंटे में   से मुश्किल से छह घंटे आपूर्ति की जा रही है। 
विज्ञापन

आपूर्ति में हो रहा भेदभाव हकीमपुुर फीडर से जुड़े गांवों में अलग-अलग बिजली दी जा रही है। क्षेत्रवासियों का यही आरोप है। शनिवार की सुबह गांव ज्ञानागढ़ और बिशनपुर में बिजली नहीं थी, जबकि बेहट रोड से सटे गांवों में बिजली आपूर्ति जारी थी। ग्रामीण अशोक, बिशंबर सिंह, पवन और धर्म सिंह का आरोप है कि विद्युत निगम के अफसर राजनीतिक कारणों से कुछ खास लोगों को बिजली दे रहे हैं, जबकि उनके   गांवों से बिजली की कटौती की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीओ ने भेदभाव किए जाने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि लाइन में गड़बड़ी की वजह से कई बार आपूर्ति बाधित हो जाती है। जानबूझकर नहीं किया जाता। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed