{"_id":"699374f72a9e1289390674e1","slug":"people-should-not-be-misled-by-the-people-of-shakili-community-mohtamim-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-169568-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकीली समुदाय के लोगों के बहकावे में न आएं लोग : मोहतमिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शकीली समुदाय के लोगों के बहकावे में न आएं लोग : मोहतमिम
Tue, 17 Feb 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, मोहतमिम, दारुल उलूम देवबंद।
देवबंद। इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि आजकल शकीली समुदाय के कुछ लोग मुस्लिम मजलिसों में पहुंचकर लोगों को बहकाने का काम कर रहे हैं, जो बेहद चिंता का विषय है।
दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी की ओर से मस्जिदों के इमाम और मजलिस तहफ्फुज खत्म-ए-नबुअत के जिम्मेदारों के लिए जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि शकीली समुदाय से जुड़े शकील बिन हनीफ के नाम से कुछ लोग मुस्लिम मजलिसों में पहुंचते हैं और लोगों को बहकाने का काम कर रहे हैं, जिनसे सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना शुरु होने वाला है, ऐसे में यह लोग एहतकाफ (एकांतवास) में बैठने वाले या दूसरी मुस्लिम मजलिसों में जाकर भोले भाले लोगों बहकाकर उन्हें अपने जाल में फंसाने का काम करते हैं। मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि यह सिलसिला पिछले कुछ सालों से प्रकाश में आया है। इसलिए सभी जिम्मेदारों को चाहिए कि वह ऐसे लोगों की पहचान करें और लोगों को इनके बहकावे में आने से बचाने का काम करें।