फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People remembering Behenji's rule

बहनजी के शासन को याद कर रही जनता

Fri, 29 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
People remembering Behenji's rule
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी ने कसरत तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी का कैडर कैंप शुक्रवार को गांव ज्ञानागढ़ में आयोजित हुआ, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 2022 की तैयारियों में जुट जाने की अपील की गई।
विज्ञापन

कैंप की अध्यक्षता उत्तराखंड प्रभारी नरेश गौतम ने की। देहात विधान सभा प्रभारी अजब सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी वह उन वादों पर खरी नहीं उतरी है। सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित रही है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। अपराध भी चरम पर है। ऐसे में जनता बहनजी के शासन को याद कर रही है। उन्होंने कहा कि बहन मायावती के हाथों को मजबूत करने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को बसपा के सिपाही के रूप में काम करना होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, कुलदीप बालियान, राजकुमार गौतम, नफे सिंह, रोहित सैनी, भानूप्रताप सिंह, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार, नफीस, दीपक, धर्मेंद्र कुमार, छोटन, नौशाद, मोहम्मद हुसैन, सत्तार, इकराम, मंजूर हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed