{"_id":"5e7263d18ebc3e75e205f202","slug":"people-ran-on-the-news-of-the-closure-of-the-market-saharanpur-news-mrt474251373","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी बंद होने की सूचना पर दौड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी बंद होने की सूचना पर दौड़े लोग
विज्ञापन
दालमंडी पुल पर अफवाह के बाद सब्जी मंडी में रात को उमड़ी भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना वायरस को लेकर सब्जी मंडी बंद होने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद लोगों में शाम को अफरा-तफरी मच गई। लोग चौक फव्वारा स्थित सब्जी की मंडी की ओर दौड़ पड़े, जिससे दाल मंडी पुल और आसपास के इलाकों में जाम लग गया।
बुधवार की शाम कोरोना वायरस को लेकर चिलकाना रोड स्थित बड़ी मंडी और चौक फव्वारा पर छोटी मंडी बंद होने की अफवाह फैल गई। इसको लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया, जिसको लेकर शहरवासी चिंतित हो गए और सब्जी खरीदने के लिए चौक फव्वारा स्थित मंडी पहुंच गए, जिससे दाल मंडी पुल और आसपास के इलाकों में जाम लग गया। मंडी बंद होने की डर से लोग सब्जी खरीदते हुए नजर आए, जबकि दुकानदारों ने भी ग्राहकों को बताया कि मंडी बंद नहीं होगी, लेकिन इसके बावजूद भी दहशत की वजह से लोगों भारी मात्रा में सब्जी खरीदी। इसके अलावा दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी पर भी लोग पहुंचे, लेकिन चौक फव्वारा स्थित सब्जी मंडी में ज्यादा भीड़ रही, जिससे अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग देर रात तक सब्जी खरीदने को लेकर मंडी पहुंचते रहे।
नमक का संकट होने पर भी मची थी अफरा-तफरी
सहारनपुर। आठ माह पूर्व इसी तरह से देश में नमक का संकट होने की अफवाह फैल गई थी और लोगों ने भारी मात्रा में नमक खरीदकर रख लिया था। इसी तरह अब सब्जी मंडी बंद होने की अफवाह फैल गई और लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
कोई भी मंडी बंद नहीं रहेगी। अफवाह की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। मंडी रोजाना की तरह ही खुलेगी। - नीलिमा गौतम, सचिव मंडी परिषद
एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि किसी तरह की अफवाह फैलाने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को भी अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन गंभीर है। न ही सब्जी मंडी बंद होगी और न ही आटा सहित किसी तरह का स्टॉक नहीं करने दिया जाएगा। ऐसा करने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

दालमंडी पुल पर अफवाह के बाद सब्जी मंडी में रात को आलू प्याज खरीदने को उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR