फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People of Britain are liking the pickled mangoes of Saharanpur

Saharanpur News: ब्रिटेन के लोगों को भा रहे सहारनपुर के अचार वाले आम

Tue, 18 Jun 2024 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 18 Jun 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
People of Britain are liking the pickled mangoes of Saharanpur
सहारनपुर के मैंगो पैक हाउस लंदन के लिए आम पैक करता कर्मी
सहारनपुर। ब्रिटेन वासियों को सहारनपुर के अचार वाले आम काफी पसंद आ रहे हैं। इसके चलते इस सीजन में अब तक 42.35 क्विंटल अचार के लिए प्रयोग होने वाले आम का निर्यात हो चुका है।
विज्ञापन

जनपद के आम को विश्व के कई देशों में निर्यात किया जाता है। निर्यात के लिए मंडी समिति परिसर में मैंगो पैक हाउस स्थापित किया गया है। यहां आम को प्रसंस्कृत करके निर्यात किया जाता है। यहां के दशहरी, चौसा, गुलाब जामुन, लंगड़ा आदि प्रजातियों के आम का प्रतिवर्ष बड़े स्तर पर निर्यात होता है। पिछले कई वर्षों से अचार के लिए प्रयोग होने वाली आम की प्रजाति देशी, रामकेला और कलमी मालदा आदि की मांग में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

इसकी बड़ी वजह यूनाइटेड किंगडम में भारतीय उपमहाद्वीप के लोगों की खासी संख्या होना है। इन परिवारों में आम के अचार, चटनी आदि काे काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा भारतीय लोगों के रेस्तरां में भी इनका प्रयोग होता है। इसके चलते वहां अचार के लिए इस्तेमाल होने वाले आम की खासी मांग बढ़ रही है। इस सीजन में अब तक 42.35 क्विंटल अचार वाले आम का निर्यात लंदन के लिए किया जा चुका है। गत सीजन में यह मात्रा 110.77 क्विंटल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन से पूरे युनाइटेड किंगडम में होती है आपूर्ति
जनपद से आम की खेप लंदन जाती है। जहां से उसे पूरे युनाइटेड किंगडम में सप्लाई किया जाता है। लंदन में फल सब्जियों का काम करने वाली कंपनी के मालिक हरजीत सिंह ढिल्लन ने बताया कि वह सहारनपुर से आम मंगाते हैं और उनके यहां से पूरे यूके में इसकी आपूर्ति होती है।

---------
यूके वासियों को अचार के लिए प्रयोग होने वाले आम काफी पसंद आ रहे हैं। इसमें देशी और कलमी मालदा का निर्यात किया जा रहा है। इसके बाद रामकेला आम का निर्यात किया जाएगा। भारतीय आम की काफी मांग है।
-- तबजील अहमद निर्यातक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed