फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People landed against vending zone, met Nagarayukta

वेंडिंग जोन के खिलाफ उतरे लोग, नगरायुक्त से मिले

Fri, 01 Jan 2021 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
People landed against vending zone, met Nagarayukta
वेंडर जोन बनाने के खिलाफ नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते नुमाईशकैंप बेरी बाग व अन्य क्षेत्रवासी - फोटो : SAHARANPUR
वेंडिंग जोन के खिलाफ उतरे लोग, नगरायुक्त से मिले
विज्ञापन

सहारनपुर। सुभाषचंद्र बोस गार्डन यानी कंपनी बाग के चारों ओर वेंडिंग जोन बनाया जाना प्रस्तावित है। नगर निगम इसकी तैयारी में जुटा है। लेकिन अब स्थानीय लोगों में इस प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर नगरायुक्त से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने वेंडिंग जोन का काम रुकवाने की मांग की।

शुक्रवार को क्षेत्रवासी व्यापारी नेता कृष्णलाल ठक्कर, पार्षद अशोक राजपूत व पिंकी गुप्ता के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुंचे। उन्होंने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात कर वेंडिंग जोन बनाए जाने का विरोध किया। लोगों ने नगरायुक्त को बताया कि बाग के चारों ओर वेंडिंग जोन बनाया जाना आवासीय क्षेत्र के खिलाफ है। डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज और अन्य धार्मिक स्थल इसी इलाके में हैं। वेंडिंग जोन की वजह से यह सब प्रभावित होंगे। उन्होंने वेंडिंग जोन को कहीं और स्थानांतरित करने की मांग नगरायुक्त से की। प्रदर्शनकारियों में किशोर शर्मा, योग चुग, राहुल झांब, डॉ. पंकज खन्ना, रमेश तनेजा, आलोक मित्तल, रजत जैन, मनोज सचदेवा, प्रदीप माहेश्वरी, योगेश दुआ, ऋषि ढींगड़ा, प्रवीण छाबड़ा, दीपक रहेजा, राजकुमार कालड़ा, हरिराम, नीरज त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed