{"_id":"68f927a533925e7147019fa5","slug":"people-have-the-most-complaints-against-the-food-revenue-and-rural-development-departments-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-161366-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खाद्य, राजस्व और ग्राम विकास विभाग से लोगों को सबसे अधिक शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खाद्य, राजस्व और ग्राम विकास विभाग से लोगों को सबसे अधिक शिकायत
Thu, 23 Oct 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पर शिकायतों का अंबार है। आम आदमी अपनी शिकायतों को पोर्टल पर अपलोड करता है। उसके बाद उनकी जांच होती है।
जब तक शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता, तब-तक शिकायत निस्तारित नहीं मानी जाती। इसके बावजूद आम आदमी बेबस है। सबसे अधिक शिकायत राजस्व और खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है। आईजीआरएस पर आमजन अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। शिकायत को ऑनलाइन दर्ज कराने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी उसका निस्तारण करते हैं। निस्तारण के समय शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है कि वह निस्तारण से संतुष्ट है या नहीं।
जिले में आईजीआरएस पोर्टल पर हर माह विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जाती है। जिले में सबसे अधिक शिकायत वाले विभागों में राजस्व, खाद्य एवं रसद विभाग, विद्युत निगम, कृषि, आवास, ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायती राज, राजस्व विभाग शामिल है।
विज्ञापन
ऐसा नहीं है कि इन शिकायतों का निस्तारण नहीं होता। शिकायत निस्तारण के बाद भी आलम यह है कि हर माह औसतन करीब सात हजार शिकायतें पोर्टल पर दर्ज होती हैं। सीएम डैश बोर्ड की सितंबर माह की रैंकिंग में जनसुनवाई के मामले में जिले को सी ग्रेड मिला है।