फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People descended on the bank for depositing and withdrawing kiosk

जमा करने और निकालने के लिए बैंक क्योस्क पर उमड़े लोग

Wed, 09 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Wed, 09 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 500 और एक हजार के नोट को अमान्य किए जाने की घोषणा के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। बैंक के क्योस्क में लगी जमा करने की मशीनों और एटीएम से रुपये निकालने किए भी लोग लाइनों में लगे दिखे। 
विज्ञापन


कालेधन पर शिकंजा कसने के लिए पीएम मोदी के ऐतिहासिक फैसले के बाद जिले के बाजारों में हड़कंप मच गया। बाजार बंद होने से पहले आए इस फैसला की सूचना आग की तरह फैल गई। लोग पहले एक दूसरे से इसको कंफर्म करने में जुटे रहे। इसके बाद बाजार में 500 और 1000 के नोट का लेनदेन बंद हो गया। बैंक क्योस्क पर लगी मशीनों में नोट जमा करने और एटीएम से निकालने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कोर्ट रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट में देखते ही देखते एटीएम पर लंबी लाइनें लग गईं। बैंक क्योस्क पर कई ऐसे लोग भी पहुंचे जिनके पास 500-1000 रुपये के नोटों की अच्छी तादाद थी। 
विज्ञापन


बैंक क्योस्क पर पहुंचे मोहित जैन का कहना है कि अचानक आए इस फैसले के बाद उनके कारोबार का कैश ट्रांजेक्शन बंद नहीं हो, इसके लिए वे खाते में बैंक क्योस्क इन नोटों को जमा करने के लिए आए हैं। कोर्ट रोड बैंक क्योस्क पर आए हिमांशु पंवार का कहना है कि इस नए फैसले को लेकर असमंजस की स्थिति है। ऐसे में हमारे घर में रखे नोटों को खाते में जमाकर उसे खराब होने से बचाने आया हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमी मुकुंद मनोहर गोयल का कहना है कि इस निर्णय को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से बाजार में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था। उनका कहना है कि गनीमत यह है मंगलवार की वजह से शहर में साप्ताहिक बंदी है। ऐसे में ज्यादातर व्यापारियों का कैश ट्रांजेक्शन नहीं हुआ। उधर कुछ लोगों ने इसे काले धन पर शिकंजा कसने का तरीका बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना की है। 


घबराए नहीं, पहले नियमों को समझें

सहारनपुर। पीएम मोदी के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। बैंक अधिकारी मनमोहन सूद का कहना है कि इससे घबराए नहीं, बल्कि अपने बैंक से नए नियम की पूरी जानकारी लें। 500 और एक हजार के नोट को खाते में जमा करने की छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed