फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People became careless during festive days, reduced vaccination

त्योहारी दिनों में लापरवाह हुए लोग, घटा टीकाकरण

Sun, 07 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
People became careless during festive days, reduced vaccination
सहारनपुर। त्योहारों के दिनों में लोग लापरवाह हो गए जिस कारण कोविड टीकाकरण की गति धीमी पड़ गई। स्वास्थ्य अधिकारी मान रहे है कि यह टीके के प्रति उदासीनता नहीं, बल्कि लोगों का त्योहारों में व्यस्त रहना रहा है। ऐसे में सोमवार आठ नवंबर से टीकाकरण में फिर से गति आने की संभावना है।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में एक-एक दिन में लक्ष्य के सापेक्ष 84 फीसदी तक टीकाकरण हुआ है। बीते दिनों में कोविड टीकाकरण 30 से 40 फीसदी तक चल रहा है। मगर त्योहारों के दिनों में यानी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज आदि त्योहारों पर टीकाकरण की गति धीमी पड़ गई। लोग केंद्रों पर कम पहुंचे जिस कारण टीकाकरण लक्ष्य से काफी कम हुआ। चार दिन में प्रतिदिन 34 बूथों पर टीकाकरण चला। प्रतिदिन 12800 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। चार दिन में कुल 51200 लोगों के सापेक्ष कुल 3262 लोगों ही ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

तिथि लक्ष्य लगा टीका प्रतिशत
तीन नवंबर 12800 1188 9.3 फीसदी
चार नवंबर 12800 360 2.8 फीसदी
पांच नवंबर 12800 840 6.6 फीसदी
छह नवंबर 12800 874 6.8 फीसदी
कोरोना के प्रति लापरवाही बढ़ी
शासन के दिशा निर्देश के अनुसार कोरोना से बचने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अनिवार्यता अभी बनी हुई है। मगर बीते कुछ माह से लोग लगातार लापरवाह हुए हैं। लोग बिना मास्क के बाजारों में निकल रहे हैं। इतना ही नहीं, अस्पतालों तक में मरीज और तीमारदार मास्क नहीं लगा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के त्योहारों में व्यस्त रहने की वजह से टीकाकरण में गिरावट रही है। चूंकि अब त्योहार निपट चुके हैं। ऐसे में सोमवार को फिर से टीकाकरण में तेजी आने की उम्मीद है। इसके अलावा कोरोना का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह लापरवाही ना बरतें।
डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed