फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pediatric ward ready to admit children, will start soon

Saharanpur News: बच्चों को भर्ती करने के लिए पीडियाट्रिक वार्ड तैयार, जल्द होगा शुरू

Thu, 27 Apr 2023 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pediatric ward ready to admit children, will start soon
टीबी अस्पताल ​स्थित पीडियाट्रिक वार्ड का भवन
-वार्ड में रहेंगे 42 बेड, 30 ऑक्सीजन युक्त, 12 पर रहेगी वेंटिलेटर की सुविधा
विज्ञापन


-भवन बनकर हो गया तैयार, विभाग ने कुछ उपकरणों की खरीदारी की

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। बीमार बच्चों का इलाज कराने के लिए अभिभावकों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। टीबी अस्पताल के समीप 42 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड बन रहा है। छोटे उपकरण खरीद लिए हैं, जबकि बड़े उपकरणों की खरीदारी भी जल्द होगी। वार्ड में बच्चों के बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

इमरजेंसी कोविड रेस्पांस पैकेज टू के तहत पीडियाट्रिक वार्ड बन रहा है। जिसकी लागत 8.36 करोड़ रुपये है। यहां पर 12 वेंटिलेटर और 30 ऑक्सीजन युक्त बेड रहेंगे। वार्ड में फिलहाल बिजली फिटिंग का काम तेजी से चल रहा है, जिसे चार से पांच दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड के लिए छोटे-मोटे उपकरण तो खरीद लिए हैं, जबकि वेंटिलेटर, बेड आदि यूपी मेडिकल कॉरपोरेशन खरीदकर देगा। उम्मीद है कि जल्द ही वेंटिलेटर और बेड आएंगे। उसके बाद वार्ड शुरू हो जाएगा। शासन की मंशा है कि बच्चों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए ही पीडियाट्रिक वार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

--वर्जन

पीडियाट्रिक वार्ड का भवन बन गया है। अभी बिजली फिटिंग कराई जा रही है। इस वार्ड की कुल लागत 8.36 करोड़ रुपये है, जो 42 बेड का है। इसके शुरू होने से बच्चों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed