फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Peaky-Devla road will be widened

Saharanpur News: पीकी-देवला मार्ग का चौड़ीकरण होगा

Fri, 24 Feb 2023 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Peaky-Devla road will be widened
सहारनपुर। जनता रोड से पिक्की-देवला मार्ग का चौड़ीकरण होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 13 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बना कर शासन को भेजी है। सड़क चौड़ी होने से ग्रामीणों का इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जनता रोड के गांव पीकी से देवला मार्ग काफी पुराना है। जो देवला में बेहट मार्ग को जोड़ता है। यहां से यह मार्ग बिजोपुरा- भोजपुरा होते हुए चिलकाना मार्ग से मिलता है। पीकी से भोजपुरा तक यह मार्ग करीब 15 किलोमीटर का है। यह मार्ग महानगर से बाहर रिंग रोड का काम भी करता है। ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजर रहा इस मार्ग की चौड़ाई केवल चार मीटर है, जिस कारण आवागमन प्रभावित होता है। सहारनपुर देहात के सपा विधायक आशु मलिक ने इस मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को भेजा था। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग की चौड़ाई छह मीटर चौड़ा करने की कार्ययोजना बनाई है। इसके लिए 13 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बना कर लखनऊ भेजा है। वहां से इसकी मंजूरी मिलने के बाद सड़क दो दोनों ओर एक-एक मीटर चौड़ा करने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ा होने पर पिक्की, आसनवाली, पुवांरका, देवला, बिजोपुरा, भोजपुरा आदि ग्रामों के ग्रामीणों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed