{"_id":"645a7904062485794502e9b7","slug":"pcs-preliminary-examination-will-be-held-on-may-14-at-29-centers-in-the-district-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-2147-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 14 मई को जनपद के 29 केंद्रों पर होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 14 मई को जनपद के 29 केंद्रों पर होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा
विज्ञापन
-जनपद में परीक्षा देंगे कुल 13,595 अभ्यर्थी, तैयारियों में जुटा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2023, रविवार (14 मई) को होगी। परीक्षा के लिए जनपद के कुल 29 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 13,595 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा चुकी हैं। खास बात यह है कि परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी।
नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित किए जा चुके हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। प्रत्येक केंद्र के लिए अभ्यर्थी निर्धारित हैं। ज्यादातर केंद्रों पर 480-480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। इसके अलावा अधिकारियों के दल केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था पर नजर रखेंगे। परीक्षा के लिए केंद्रों के आसपास कोई भी साइबर कैफे या फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलेंगी। अभ्यर्थियों को कम से कम एक घंटा पहले एंट्री दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह समय से केंद्रों पर पहुंचें, जिससे बाद में कोई परेशानी ना आए। केंद्र के भीतर प्रवेश पत्र और पेन पेंसिल आदि के अलावा पानी की पारदर्शी बोतल ले जाई जा सकेगी। मोबाइल आदि ऐसी सामग्री, जो प्रतिबंधित है उस पर प्रतिबंध ही रहेगा। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाकर आएं।
-- -- -
इन्हें बनाया है परीक्षा केंद्र
परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों में नवीन नगर स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, चकराता रोड स्थित एसडी इंटर कॉलेज, पुल जोगियान स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, पुराना कलसिया रोड स्थित जेवी जैन इंटर कॉलेज, ईदगाह रोड स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज, अंबाला रोड स्थित गुरु नानक ब्वायज इंटर कॉलेज, घंटाघर स्थित एसएएम इंटर कॉलेज, नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, मिशन कम्पाउंड स्थित बीएचएस इंटर कॉलेज, मटिया महल स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज, रायवाला स्थित जेबीएस कन्या इंटर कॉलेज, गांधी पार्क स्थित गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज, गिल कॉलोनी स्थित केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मानकमऊ स्थित अमर शहीद मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज, अमर शहीद मेमोरियल इंटर कॉलेज, पेपर मिल रोड स्थित आरसी पब्लिक इंटर कॉलेज, दिल्ली रोड स्थित गौरी शंकर इंटर कॉलेज, चिलकाना रोड स्थित मुन्नालाल कॉलेज, प्रद्युमन नगर स्थित जेवी जैन महाविद्यालय, चकराता रोड स्थित महाराज सिंह कॉलेज, चंद्रनगर स्थित आशा मॉडर्न स्कूल, रसूलपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, जनक नगर स्थित जया पब्लिक स्कूल, चिलकाना रोड स्थित सेंट मैरीज स्कूल, दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल, मल्हीपुर रोड स्थित दयावती मॉडर्न इंटर कॉलेज और गंगोह रोड स्थित वीर सुभाष मेमोरियल इंटर कॉलेज शामिल हैं।