फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Patients will not have to visit private blood banks for platelets

Saharanpur News: प्लेटलेट्स के लिए मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे निजी ब्लड बैंकों के चक्कर

Sat, 13 Sep 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 13 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Patients will not have to visit private blood banks for platelets
सहारनपुर। प्लेटलेट्स के लिए मरीजों को अब निजी ब्लड बैंकों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को करीब डेढ़ साल पहले मिली एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन शुरू हो गई है। इसका शुक्रवार को नगर विधायक राजीव गुंबर ने उद्घाटन किया है।
विज्ञापन

कई गंभीर बीमारियों के मरीजों को ब्लड के अलग-अलग तत्व की जरूरत पड़ती है। प्लेटलेट्स व अन्य तत्वों के लिए लोगों को अभी तक निजी लैब की दौड़ लगानी पड़ती है। निजी लैब पर प्लेटलेट्स न मिलने पर कभी-कभी देहरादून, ऋषिकेश, दिल्ली और मेरठ आदि की दौड़ लगानी पड़ती है। इसके बाद कुछ ही मरीजों की जान बच पाती थी। इस समस्या को देखते हुए शासन से एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 31 जनवरी 2024 को एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन मिली थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मशीन का उद्घाटन करते हुए नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि अब डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स लेने के लिए निजी ब्लड बैंक या दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल के ब्लड बैंक में ही प्लेटलेट्स जंबो पैक की सुविधा मिलेगी। इस दौरान प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सपना सोनी, अस्पताल प्रबंधक विक्रांत तिवारी एवं ब्लड बैंक स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आए दिन मिल रहे डेंगू के मरीज
मौसम में बदलाव आने के बाद रोजाना डेंगू के एक-दो मरीज मिल रहे हैं। जिले में अब तक 21 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें अधिकांश डेंगू मरीज शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की 500 यूनिट तक ब्लड रखने की क्षमता है। ऐसे में डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed