{"_id":"66510884ad1d8746be09b8c4","slug":"patients-sitting-at-home-will-get-test-report-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-124234-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घर बैठे मरीजों को मिलेगी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घर बैठे मरीजों को मिलेगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब खून जांच की रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खून का सैंपल देकर घर जा सकते हैं। इसके बाद उनकी जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल पर पहुंच जाएगी। मरीज को अपना मोबाइल नंबर जरूर देना होगा।
जिला महिला अस्पताल के बाद अब एसबीडी जिला अस्पताल में भी ऑनलाइन खून जांच रिपोर्ट की सुविधा शुरू कर दी है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन 70 से 80 जांच होती हैं। रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को दोपहर बाद आना पड़ता है। कई बार तो अगले दिन रिपोर्ट मिलती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रामानंद ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों की खून जांच के बाद ही दवाई व परामर्श दिया जाता है। ऐसे में मरीज को रिपोर्ट के लिए अस्पताल में इंतजार करना पड़ता था। अब पैथोलॉजी लैब की ओर से ऑनलाइन रिपोर्ट की सुविधा शुरू कर दी गई है। खून जांच के दौरान मरीज का मोबाइल नंबर लिया जाएगा। रिपोर्ट तैयार होने के बाद मरीज के नंबर पर मैसेज भेजा जाएगा, जिसमें लिंक भी रहेगा। इसी लिंक पर क्लिक कर मरीज अपनी खून जांच की रिपोर्ट देख सकते हैं।