फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Patients recovering rapidly, number of infected people reduced

तेजी से ठीक हो रहे मरीज, कम हुई संक्रमितों की संख्या

Thu, 24 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Patients recovering rapidly, number of infected people reduced
सहारनपुर। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच अच्छी खबर यह है के बीते करीब दस दिन से सहारनपुर में प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है, साथ ही प्रतिदिन ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बुधवार तक एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 1249 थी, जबकि ठीक होने वाले 5162 थे।
विज्ञापन

- कोरोना से मौतें बढ़ा रहीं चिंता
जिले में कोरोना से हो रहीं मौतें चिंता बढ़ाने वाली हैं। बुधवार तक कुल 96 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। तीन बार ऐसा हुआ है जब एक ही दिन में चार-चार लोगों की जान कोरोना से गई है। पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संक्रमण से मौत का आंकड़ा कम करने के उपायों पर गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया था। कोविड केयर अस्पताल में सीनियर डाक्टरों द्वारा नियमित राउंड लेने को कहा था।
विज्ञापन

बीते दस के संक्रमित और रिकवरी
तिथि -------- मिले संक्रमित--------- ठीक हुए
14 सितंबर -- 101 -------------------- 138
15 सितंबर -- 113 -------------------- 132
16 सितंबर -- 82 ---------------------- 110
17 सितंबर -- 129 -------------------- 135
18 सितंबर -- 81----------------------- 135
19 सितंबर -- 62 ---------------------- 124
20 सितंबर -- 71---------------------- 108
21 सितंबर -- 50 -------------------े--- 114
22 सितंबर -- 64 ----------------------105
23 सितंबर -- 53 ---------------------- 76
कम हो रहे संक्रमित
तिथि--------- कुल एक्टिव संक्रमित
14 सितंबर ---- 1547
15 सितंबर ---- 1518
16 सितंबर ---- 1516
17 सितंबर ---- 1502
18 सितंबर ---- 1468
19 सितंबर ---- 1406
20 सितंबर ---- 1373
21 सितंबर ---- 1313
22 सितंबर ---- 1271
23 सितंबर ---- 1249
दसवें दिन होती है छुट्टी
कोरोना के शुरूआती समय में कोरोना संक्रमितों को तब तक कोविड अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जाती थी, जब तक उसकी दो रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती थी। उसके बाद नियम बदला और संक्रमित आने के बाद 14वें दिन सैंपल लेते थे। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर छुट्टी वरना 24 घंटे बाद फिर से सैंपल लेते थे। अब सैंपल लेने वाले दिन से दसवें दिन कोविड अस्पताल से छुट्टी कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से ज्यादा है रिकवरी रेट
कोविड-19 संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर सहारनपुर में 1.47 प्रतिशत है, जबकि मुजफ्फरनगर 5.8 प्रतिशत और शामली में 0.78 प्रतिशत है। वहीं, रिकवरी रेट भी सहारनपुर में सबसे ज्यादा है, यहां 82.20 प्रतिशत मरीज ठीक हो रहे हैं, जबकि मुजफ्फरनगर में 21.5 प्रतिशत और शामली में 80 प्रतिशत।

कोविड - 19 टेस्ट के लिए सैंपलिंग लगातार बढ़ी है। सहारनपुर में रिकवरी रेट भी बढ़ा है। प्रयास है कि मृत्यु दर भी कम की जाए। उसके लिए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और माहौल देने का प्रयास है। अधिकारी नियमित रूप से कोविड अस्पताल में भ्रमण कर रहे हैं, रोजाना समीक्षा बैठक की जा रही हैं। -- संजय कुमार, मंडलायुक्त, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed