{"_id":"645e8e5d0330d85acd0e11a6","slug":"patients-of-vomiting-diarrhea-and-abdominal-pain-are-increasing-in-hospitals-due-to-heat-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-2315-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गर्मी से अस्पतालों में बढ़ रहे उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गर्मी से अस्पतालों में बढ़ रहे उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज
Sat, 13 May 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 13 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे अस्पतालों में उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 110 से 120 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं।
पिछलें दिनों रुक-रुककर हुई लगातार बारिश के बाद अब तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। बढ़ती गर्मी से लोग बीमारी की चपेट में भी आ रहे हैं। हाल ये है कि सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि तेज धूप में घर से बाहर न निकलें। धूप में निकलते समय छाते का इस्तेमाल करें। अधिक से अधिक पानी पिएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। मौसमी फलों एवं सब्जियों को अच्छी तरह से साफ करने के बाद ही खाएं। तरल पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें।
गर्मी बढ़ने से अक्सर उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज अस्पताल में बढ़ जाते हैं। इन दिनों ओपीडी में इन बीमारियों के मरीज आ रहे हैं। इस मौसम में लोगों को गर्मी से बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन
- डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल