फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pather Chowki incharge and constable suspended for extorting money from mining vehicles

Saharanpur News: खनन वाहनों से वसूली में पठेड़ चौकी प्रभारी और सिपाही निलंबित

Mon, 15 Sep 2025 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pather Chowki incharge and constable suspended for extorting money from mining vehicles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र में खनन वाहनों से वसूली मामले में पठेड़ चौकी प्रभारी और सिपाही को निलंबित कर दिया है। चिलकाना थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है।
दरअसल, कुछ दिन पहले थाना चिलकाना में पठेड़ चौकी पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में खनन लदे वाहनों की एंटी के लिए वाहनों के नंबर पुलिसकर्मी नोट करते दिखाई दे रहा था। वीडियो में पुलिस और खनन से जुड़े लोगों के बीच बातचीत हो रही थी। बिना रॉयल्टी दौड़ रहे खनन वाहनों से एंट्री के नाम पर 2500 रुपये अवैध वसूलने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

एंट्री के एवज में खनन से जुड़े लोगों ने पुलिसकर्मी को 22,500 रुपये दिए थे। पुलिसकर्मी ने यह भी कहा था कि कोई वाहन रोके तो बोल देना दरोगा जी से बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पठेड़ चौकी प्रभारी संदीप कुमार, सिपाही सहदेव सिंह को निलंबित कर दिया है। चिलकाना थाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी को लाइन हाजिर किया है।

थाना प्रभारी की मई में तैनाती हुई थी, जबकि चौकी प्रभारी को करीब 20 दिन पहले ही पठेड़ भेजा गया था। इसके अलावा इस पूरे मामले में राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में जांच बैठाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed