Saharanpur: ट्रेन के रद्द होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी, सुनो उन्हीं की जुबानी
सहारनपुर के शाहजहांपुर में रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी के कटाव से ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्रीयों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ यात्री सफर टालकर घर पहुंच गये।
विस्तार
चंदौसी निवासी गौतम का कहना है कि वह अंबाला में बाइक सही करने का काम करते हैं। ट्रेन के निरस्त होने से काम पर पहुंचने के लिए देर हो रही है। अब बस से ही गंतव्य तक जाना पड़ेगा।
शुभम ने बताया
लक्सर निवासी शुभम ने बताया कि वह सप्ताह में एक बार लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से चंडीगढ़ जाते हैं। सोमवार को वह इसी ट्रेन से चंडीगढ़ जा रहे थे कि सहारनपुर में ट्रेन के रद्द होने से परेशानी झेलनी पड़ी। शुभम ने रेलवे के 139 नंबर भी फोन कर ट्रेन को लेकर जानकारी दी।
मुनचुन कुमार ने बताया
अमृतसर से बिहार के सीतामढ़ी जा रहे मुनचुन कुमार ने बताया कि परिवार के साथ ट्रेन में सवार हैं और अभी यह नहीं पता कि वह कब अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे। जालंधर से मधेपुरा बिहार जा रहे सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अचानक ट्रेन को रोका गया तो उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ, लेकिन जैसे ही उन्हें पता लगा कि आगे रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त है और ट्रेन को आकस्मिक ब्रेक लगाकर रोका गया तक उनकी जान में जान आई।
यह भी पढ़ें: Action on PFI: NIA और ATS की ताबड़तोड़ दबिश जारी, शामली से चार को उठाया, देर रात मेरठ में भी हुई कार्रवाई
लुधियाना से सहरसा बिहार जा रहे विकास ने बताया कि करीब दो घंटे से ट्रेन गांव के पास एक सुनसान जगह पर रुकी हुई है। उनके पास सीमित मात्रा में भोजन सामग्री है, परिवार साथ है पता नहीं और कितनी देर जंगल में रुकना पड़े।

शैंकी का कहना है कि
बिजनौर निवासी शैंकी का कहना है कि ट्रेन के सहारनपुर में निरस्त होने से परेशानी हुई। रेलवे अधिकारियों से बात की गई तो सही से जवाब नहीं मिला।

टिकट काउंटर पर टिकट वापसी को लेकर लगी भीड़।
नौशाद बताते हैं कि
मुरादाबाद निवासी नौशाद बताते हैं कि उनके बच्चे का इलाज चंडीगढ़ में चल रहा है। वह बच्चे को देखने के लिए चंडीगढ़ जा रहे हैं, लेकिन ट्रेन के निरस्त होने से बस से ही सफर तय करना पड़ा।