फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passengers robbed in Lucknow-Chandigarh Express

Saharanpur News: लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट

Mon, 23 Sep 2024 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 23 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Passengers robbed in Lucknow-Chandigarh Express
सहारनपुर। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में महिला यात्रियों से बदमाश सोने की चेन और आभूषण लूट कर फरार हो गए। पता लगते ही रेलवे पुलिस में खलबली मच गई। बदमाशों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। महिला यात्रियों का आरोप है कि सहारनपुर जीआरपी ने रिपोर्ट नहीं की।
विज्ञापन

दरअसल, चंडीगढ़ निवासी महिला अंजना चार अन्य महिलाओं के साथ ट्रेन नंबर 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के कोच एस-7 में बैठी थी। महिलाओं ने बताया कि ट्रेन किसी जगह पर जंगल में रुकी थी। इसी दौरान कुछ बदमाश ट्रेन पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने ट्रेन की खिड़की के पास बैठी महिलाओं से आभूषण और सोने की चेन लूट की और ट्रेन के चलने से पहले ही फरार हो गए। इससे ट्रेन में सवार अन्य यात्री दहशत में आ गए।
विज्ञापन

महिलाओं ने शोर मचा दिया, लेकिन ट्रेन में चल रहे पुलिस कर्मी नहीं पहुंचे। इसके बाद महिलाओं ने लूट की सूचना रेलवे के हेल्पलाइन नंबर दी। ट्रेन अपने निर्धारित समय से सहारनपुर में करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। यहां रेलवे पुलिस संबंधित कोच में पहुंचे और महिलाओं से पूरे मामले की जानकारी ली। आरोप है कि रेलवे पुलिस को अवगत कराने के बाद भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अपने निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
बरेली-रामपुर के बीच नगरिया रेलवे स्टेशन के पास किसी स्थान पर ट्रेन सिग्नल नहीं मिलने की वजह से खड़ी थी। कुछ यात्रियों से आभूषण और सामान झपटने की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। सहारनपुर जीआरपी में रिपोर्ट लिखाने की जानकारी नहीं है। - आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी, मुरादाबाद अनुभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed