{"_id":"5fad80cf8ebc3e9be83aebfe","slug":"passengers-increased-in-roadways-buses-problems-due-to-lack-of-trains-saharanpur-news-mrt510797984","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में बढ़े मुसाफिर, ट्रेनों की कमी से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में बढ़े मुसाफिर, ट्रेनों की कमी से परेशानी
विज्ञापन
रोड़वेज बस अड़डे पर बस पकड़ते यात्री
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। धनतेरस सहित अन्य त्योहार शुरू होते ही रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को ही रीजन में करीब एक लाख मुसाफिरों ने सफर किया। इससे पहले यह संख्या 70 से 90 हजार यात्री प्रतिदिन की रही है। वहीं, पंजाब आंदोलन के कारण इस बार त्योहारों पर भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बाधित होने के कारण यात्री परेशान हैं। ऐसे मुसाफिर भी बसों से ही सफर करने को बाध्य हैं। बिहार, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों में ही अधिकतर रेलयात्री सफर कर रहे हैं।
त्योहारों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए ही रोडवेज ने सहारनपुर डिपो में 50 से अधिक और रीजन में करीब 250 अतिरिक्त बस सेवाओं का संचालन शुरू किया है।
हरिद्वार, ऋषिकेश के लिए कम रहीं बसें
- रोडवेज बस अड्डे पर मिले यात्री अशोक कुमार, बसंत और जगदीश ने बताया कि कहने को रोडवेज बसों का संचालन तो शुरू हो गया है और फेरे बढ़ाने की बात भी कही जा रही है, लेकिन उत्तराखंड में हरिद्वार, ऋषिकेश सहित अन्य शहरों के लिए पिछले साल जितनी बसें नहीं हैं। पिछले साल दीपावली पर हर 20 मिनट में गाड़ी मिलती थी। इस बार इनकी संख्या कम है।
विज्ञापन
इन रूटों पर चलाई गई अतिरिक्त बसें
- रोडवेज की ओर से त्योहारों पर यात्रियों को कवर करने के लिए दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-बदायूं, दिल्ली-बरेली, सहारनपुर-हरिद्वार, सहारनपुर-देहरादून, दिल्ली-कोटद्वार, अंबाला-सहारनपुर-लखनऊ और सहारनपुर आगरा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है। इनमें सहारनपुर डिपो से 62, मुजफ्फरनगर डिपो से 82, छुटमलपुर डिपो से 45 और खतौली डिपो से 60 बसों को संचालित की गई हैं।
कम ट्रेनों में भी बढ़ा आरक्षित टिकटों से राजस्व
- रेलवे की ओर से ट्रेेेनों का सीमित संचालन होने के बावजूद सहारनपुर के पांच काउंटरों से 350 लोगों ने आरक्षित टिकटों के लिए आवेदन किए। इनसे करीब दो लाख रुपये का कैश प्राप्त हुआ। वहीं, पंजाब और अन्य जगहों पर जाने वाली ट्रेनें न मिलने के कारण 56 हजार रुपये का रिफंड भी करना पड़ा। रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया कि यदि शताब्दी एक्सप्रेस सहित पंजाब की ओर ट्रेनों का संचालन होता तो इससे अधिक राजस्व हो सकता था। त्योहारों के समय हर रूट पर स्पेशल ट्रेनें संचालित होती रही हैं, लेकिन इस बार दिल्ली, बिहार, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, गोरखपुर, जलपाईगुड़ी, बनारस जैसे प्रमुख स्टेशनों के लिए ही अधिकतर ट्रेनें हैं। इनमें भी अलग-अलग श्रेणी की वेटिंग 100 से 225 तक की है। वहीं, अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, गंगानगर, भटिंडा, अबोहर, जम्मूतवी, कालका, शिमला जैसे स्टेशनों के लिए ट्रेनों का संचालन बाधित होने से यात्री परेशान हैं।

ोड़वेज बस अड़डे पर बस पकड़ते यात्री- फोटो : SAHARANPUR