फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passenger: Reserve will remain the route, do cycling, improve health

राहगीरी: रिजर्व रहेगा मार्ग, करें साइक्लिंग, सुधारें सेहत

Mon, 12 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Passenger: Reserve will remain the route, do cycling, improve health
- ट्रायल के तौर पर रविवार को सुबह दो से ढाई घंटे ट्रैफिक फ्री होगा एक मार्ग
विज्ञापन

- साइकिल चलाने और पैदल चलने वाले देंगे सेहत के प्रति संजीदगी का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर । कोरोना काल में स्वस्थ रहने की खातिर लोग खूब नुस्खे अपना रहे हैं तो, प्रशासन भी लोगों की सेहत के प्रति संजीदगी को लेकर एक पहल शुरू करने जा रहा है। सप्ताह में एक दिन शहर की एक सड़क को दो से ढाई घंटे के लिए रिजर्व कर दिया जाएगा और वहां वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। इस दौरान लोग उस मार्ग पर साइकिल चलाएंगे और पैदल घूम सकेंगे।
फिलहाल ट्रायल के तौर पर इसकी शुरुआत अगले रविवार से कराई जा सकती है। उसकी रूपरेखा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बनाई जा रही है। शहर के घंटाघर से कोर्ट रोड और हसनपुर चुंगी तक अथवा अन्य किसी दूसरे मार्ग को भी इस पहल के लिए आरक्षित किया जा सकता है। उसके लिए नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और अन्य विभागों से भी सहयोग लिया जाएगा। ताकि व्यवस्था बनाने में किसी तरह की दिक्कत न रहने पाए। शहरवासियों से इस अनूठे अभियान के तहत साइक्लिंग करने और पैदल घूमने का आह्वान होगा और अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन

सुबह साढ़े छह बजे से नौ बजे तक रिजर्व रहेगा मार्ग
साइकिल चलाने और पैदल चलने वालों के लिए मार्ग को दो घंटे के लिए आरक्षित कर दिया जाएगा। यह समय सुबह साढ़े छह बजे से करीब नौ बजे तक रखने पर विचार है। इस अंतराल में कार, ट्रक, दुपहिया वाहन या अन्य किसी प्रकार का मोटर वाहन नहीं चलेगा। रिजर्व मार्ग पर सिर्फ साइकिल वाले चलेंगे या पैदल घूमने वाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी होगा खास
रिजर्व मार्ग पर सिर्फ साइक्लिंग ही नहीं होगी, बल्कि लोगों को एक सुंदर शहर का अहसास कराने का भी प्रयास रहेगा। उसके तहत रिजर्व मार्ग पर चुनिंदा स्ट्रीट वेंडर्स भी रखे जाएंगे, जहां से लोग खरीदकर नाश्ते की तरह कुछ खाना भी खरीद सकेंगे। साथ ही बच्चों के मनोरंजन का भी ख्याल रखने का प्रयास होगा।

सेहत के प्रति लोग सचेत रहें, सुबह साइकिल चलाने और पैदल घूमने से सेहत संवारी जा सकती है। कोरोना काल में रोग प्रति रोधक क्षमता बढ़ाना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से राहगीरी नाम के साथ यह पहल शुरू करने की प्लानिंग है। फिलहाल सप्ताह में एक दिन इसकी शुरुआत रविवार से की जा सकती है। अन्य विभागों के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता कर निर्धारित समय पर यह कराया जाएगा। -- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed