फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Passenger aircraft will soon fly from Saharanpur, civil airport is being built on 65 acres in Sarsawa

सहारनपुर से जल्द उड़ान भरेंगे यात्री वायुयान, सरसावा में 65 एकड़ में बनाया जा रहा है सिविल एयरपोर्ट

Wed, 31 Jul 2024 08:45 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 31 Jul 2024 08:45 AM IST
सार

सरसावा में निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट पर यात्री वायुयान का संचालन जल्द ही होने की उम्मीद है। नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने इसे लेकर संसद में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस साल के आखिर तक उड़ान सेवा आरंभ हो जाएगी।

विज्ञापन
Passenger aircraft will soon fly from Saharanpur, civil airport is being built on 65 acres in Sarsawa
Flight - फोटो : iStock

विस्तार

सरसावा में 65 एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित हो रहे सिविल एंक्लेव में विभिन्न भवन एवं अन्य नागरिक सुविधाएं दी जाएंगी। यहां लगभग 2000 वर्ग मीटर में सिविल टर्मिनल का भवन बनाया जा रहा है। इसमें बोर्डिंग पास काउंटर, नागरिकों के लिए लाउंज, कैंटीन, कार्यालय, प्रसाधन आदि भवन होंगे। इसके अलावा दो वायुयान खड़े करने के लिए 113 फीट लंबे और 73 फीट चौड़े एप्रन (प्लेटफॉर्म) का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन


टर्मिनल भवन से एप्रन तक और एप्रन से हवाई पट्टी तक जाने के लिए 23 मीटर चौड़ा और 445 मीटर लंबा ट्रैक भी बनाया गया है। साथ ही 50 कारों के लिए पार्किंग और भीतरी आवागमन के लिए 10500 वर्ग मीटर सड़कों का भी निर्माण होना है।
विज्ञापन


एयरफोर्स स्टेशन देगा रनवे और एटीसी की सुविधा
सिविल टर्मिनल के लिए वायुसेना स्टेशन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के टावर को ही अस्थायी रूप से इस्तेमाल किया जाएगा। आपात स्थितियों में वायुसेना का अग्निशमन स्टेशन सेवाएं प्रदान करेगा। एयरपोर्ट पर यात्री वायुयान संचालन के लिए हवाई पट्टी का निर्माण नहीं होना है। यात्री विमान उड़ानों के लिए सिविल एंक्लेव के समीप पहले से ही वायुसेना द्वारा इस्तेमाल की जा रही हवाई पट्टी उपयोग में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले शुरु हुई थी निर्माण की प्रक्रिया
सिविल एयरपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया वर्ष 2020 में आरंभ हुई थी। 2021 में सिविल एंक्लेव का निर्माण कार्य शुरू हो गया। शुरुआत में निर्माण पूरा होने की समय सीमा जून 2023 रखी गई थी। जिसे बढ़ाकर नवंबर 2023 कर दिया गया। लेकिन 2024 की जुलाई बीतने के बाद सिविल एंक्लेव का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed