फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Parks and new ponds will be developed in Gram Panchayats

ग्राम पंचायतों में विकसित होंगे पार्क और नवीन तालाब

Sat, 30 Oct 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Parks and new ponds will be developed in Gram Panchayats
सहारनपुर। ग्राम पंचायतों में पार्क और नवीन तालाब विकसित किए जाएंगे। ग्रामीण इलाकों में खाली पड़ी सरकारी भूमि को उपयोग में लाया जाएगा। मनरेगा के तहत कई विभागों के तालमेल से यह कार्य होंगे। इसको लेकर खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन

जनपद के 11 विकासखडों की 884 ग्राम पंचायतों में सिंचाई विभाग व ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर जिला विकास विभाग और जिला पंचायत राज विभाग द्वारा पार्क विकसित किए जाएंगे। पार्कों में बैठने की व्यवस्था, बच्चों के खेलने के लिए झूले, टहलने के लिए पटरी, पौधे लगाने के साथ ही चहारदीवारी भी होगी। इसके अलावा जल निगम और सिंचाई विभाग के तालमेल से नवीन तालाब विकसित किए जाएंगे, जो तालाब पहले से बने हैं, उनका सुंदरीकरण कराने की भी योजना तैयार की गई है। इसको लेकर विभागों की ओर से सर्वे भी किया जा चुका है। यह सभी कार्य मनरेगा के तहत होंगे। इसमें ग्रामीणों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

होंगे कई कार्य
-- अगर कहीं पुराने तालाबों पर कब्जे हैं तो उन्हें हटाया जाएगा
-- जिन गांव में जलभराव की दिक्कत है। वहां निकासी के लिए नालों का निर्माण होगा।
-- नदियों पर रोक बांध बनाने के साथ ही चेकडैम का जीर्णोंद्धार होगा
-- खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण कराया जाएगा
-- स्कूलों की चहारदीवारी होगी
-- रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगेंगे
-- स्वच्छता, कोरोना व डेंगू से बचाव के स्लोगन के साथ पेंटिंग बनाई जाएगी।
ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने का खाका तैयार किया गया है। पार्क और नवीन तालाब विकसित किए जाएंगे। इनके अलावा मनरेगा के तहत कई कार्य कराए जाएंगे। -- विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed