फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Parking facility started on both the bridges built on Paandhoi river

Saharanpur News: पांवधोई नदी पर बने दोनों पुलों पर शुरू हुई पार्किंग की सुविधा

Sun, 22 Jun 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Parking facility started on both the bridges built on Paandhoi river
पांवधोई नदी के पुल पर पार्किंग बनाने के लिए लगाई गई ग्रिल।
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत पांवधोई नदी पर सब्जी मंडी के पास और नगर कोतवाली के सामने आठ करोड़ रुपये से तैयार की गई पार्किंग अब व्यवस्थित तरीके से चालू कर दी गई है। दो साल से लोग इन पार्किंग का निशुल्क इस्तेमाल कर रहे थे। इनका इस्तेमाल पुलों के रूप में भी हो रहा था।
विज्ञापन

पांवधोई नदी पर जहां यह पार्किंग तैयार की गई हैं वह भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। क्षेत्र में कोई पार्किंग सुविधा नहीं होने की वजह से स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने पांवधोई नदी के ऊपर छह-छह लेन के दो पुल बनाकर उनको पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करने का निर्णय लिया था। पार्किग तैयार हुए करीब दो वर्ष बीत चुके हैं। अभी तक लोग निशुल्क रूप से इन पर अपनी गाड़ियां पार्क कर रहे थे।
विज्ञापन

साथ ही लोग पुल के रूप में भी इनका इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन अब स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने दोनों पुलों की एक साइड पर ग्रिल लगवाकर बंद करा दिया है। लोग एक ही साइड से अपनी गाड़ियां पार्किंग में लगा सकेंगे। पार्किंग का ठेका छोड़ा जाएगा, जिससे कि स्मार्ट सिटी की आमदनी हो सके और स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं का रख-रखाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed