{"_id":"679bccaef018704bb509d8c4","slug":"parking-facility-started-for-vehicles-of-guests-visiting-darul-uloom-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-141511-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दारुल उलूम आने वाले मेहमानों के वाहनों के लिए शुरू हुई पार्किंग व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दारुल उलूम आने वाले मेहमानों के वाहनों के लिए शुरू हुई पार्किंग व्यवस्था
Fri, 31 Jan 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
दारुल उलूम की आजमी मंजिल परिसर में पार्किंग में खड़ी कारें। स्रोत-नागरिक
देवबंद(सहारनपुर)। दारुल उलूम में आने वाले मेहमानों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को फिर से शुरू कर दिया गया है। एक माह पूर्व प्रबंधतंत्र ने यह व्यवस्था बंद कर दी थी। जिस कारण बाहर से आने वाले मेहमानों को सड़क पर ही वाहनों को खड़ा करना पड़ रहा था।
दरअसल, दारुल उलूम देखने आने वाले मेहमानों के वाहनों को खड़ा करने के लिए आजमी मंजिल के विशाल मैदान में व्यवस्था की हुई थी। लेकिन पिछले वर्ष 15 दिसंबर को दारुल उलूम के छात्रावास प्रभारी मौलाना मुनीरुद्दीन ने ऐलान जारी करते हुए इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया था। जिस कारण मेहमानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इतना ही नहीं उन्हें अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ रहा था।
जिस कारण दारुल उलूम क्षेत्र में प्रतिदिन जाम लग रहा था। स्थानीय लोगों को भी इससे परेशानी हो रही थी। मोहतमिम कार्यालय के प्रभारी मुफ्ती रिहान कासमी ने बताया कि गलत तरीके से वाहनों को खड़ा किया जा रहा था, जिस कारण पार्किंग व्यवस्था खत्म की गई थी। नए तरीके से व्यवस्था बनाई गई है। जिसके बाद केवल बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए पार्किंग की सुविधा को पुन: शुरू किया गया है।