फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Parents should make good use of the money sent in the item of dress

ड्रेस के मद में भेजे रुपयों का सदुपयोग करें अभिभावक

Wed, 01 Dec 2021 11:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
Parents should make good use of the money sent in the item of dress
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती बच्चियां - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर/ गंगोह (सहारनपुर)। विद्यालय प्रबंध समिति, सचिव और ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय जागरूकता संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशालाओं का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे के अभिभावक ड्रेस के लिए भेजे रुपये से अपने बच्चे की स्कूल की वर्दी बनाकर पैसे का सद् उपयोग करें।
विज्ञापन

छुटमलपुर में ब्लाक मुजफ्फराबाद की कार्यशाला का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर, भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर और खंड शिक्षा अधिकारी पूनम मिश्रा ने दीप जलाकर किया। पूनम मिश्रा ने अभिभावकों से ड्रेस के मद में भेजे 11 सौ रुपये का सदुपयोग करने की अपील की। साहब सिंह पुंडीर ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। छुटमलपुर प्राथमिक नंबर दो और बिहारीगढ़ स्कूल की अदीबा, जायरा, नबिया, सबिया, मिस्बाह, फलक, सानिया, सादिका, सोफिया आदि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कविता अरोड़ा, यशपाल डाबर, योगेश धीमान, अंजलि आर्य, नूतन वर्मा, साबिर अली, यशपाल सिंह, सचिन रुहेला, चंदन ग्रोवर, पंकज कुमार, प्रधान फुरकान, प्रधान विकास सैनी, प्रधान जसबीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

गंगोह में कार्यशाला का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने किया। अध्यक्षता कर रहे राजेश सैनी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नैन खेड़ी ने दीप जलाकर किया। डॉ. प्रभात कुमार ने संगोष्ठी में विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के द्वारा विद्यालयों को आच्छादित करने पर चर्चा की। शिखा देवी एआरपी ने डीबीटी की जानकारी दी। हेमलता, संदीप कुमार, शिखा देवी ने दिव्यांग छात्रों को विद्यालयों में पंजीकरण एवं शारदा कार्यक्रम विद्यालय की प्रबंध समिति के कर्तव्य को समझाया। कस्तूरबा गांधी मोहड़ा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जसवंत सिंह, रवि कुमार, बालेश कुमार, नीरज सैनी, रजनीश राठौर, रजत कुमार, मयंक, सुशांत कुमार, पीयूष सारन, शिवचरण, विकास कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कर्णवाल, शिखा परीक्षित आदि रहे। संचालन नीरज सैनी ने किया।

कार्यक्रम में शामिल बच्चें और अध्यापक

कार्यक्रम में शामिल बच्चें और अध्यापक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed