फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pans are banned, parents get rest

पबजी हुआ बैन, माता-पिता को मिला चैन

Thu, 03 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pans are banned, parents get rest
रजत सैनी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लद्दाख में सीमा पर चीन से जारी तनातनी के बीच केंद्र सरकार ने गेमिंग एप पबजी सहित 118 चीनी एप्स पर पाबंदी लगा दी है। इस बारे में पबजी गेम खेलने वाले कुछ युवाओं से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि जिस तरह चीन मनमानी कर रहा है। उसे देखते हुए सरकार का फैसला सही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पबजी गेम से जुड़े होने के कारण इसे छोड़ना थोड़ा मुश्किल तो है मगर अब वे इसके दूसरे विकल्पों को खोजेंगे। प्रतिबंधित एप्स को छोड़, जो भी गेमिंग एप अच्छी लगेंगी, उसी को अपना लेंगे। वहीं अभिभावकों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

पहले ही लग रहा था छोड़ना पड़ेगा पबजी
- रामनगर निवासी वाशु बताते हैं कि वह चार माह से दोस्तों के साथ पबजी खेल रहे थे। जब से चीन के साथ देश के संबंध ठीक नहीं हैं, तभी से उन्हें लग रहा था कि पबजी कभी भी छोड़ना पड़ सकता है। इसलिए इसे छोड़ने का ज्यादा दुख नहीं होगा। कुछ और विकल्प मिल जाएंगे।
विज्ञापन

देश से बढ़कर तो कोई गेम नहीं
- शारदानगर निवासी अंकित कहते हैं कि उनके साथ ही अन्य कई दोस्त पबजी के दीवाने रहे हैं। गेम भी काफी अच्छा है, लेकिन जब बात देश या हमारी सरकार से जुड़ी हो तो हम भी उसके साथ है। देश से बढ़कर तो कोई गेम नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नहीं तो और सही...कुछ नया मिल जाएगा
- पार्वती धाम निवासी युवा रजत सैैनी का कहना है कि कोरोना काल में तो अधिकतर समय मोबाइल गेम्स पर ही बीतता है। इनमें पबजी भी शामिल रहा है। पता चला है कि इस गेम पर प्रतिबंध लग गया है। ये नहीं तो और सही...कुछ नया मिल जाएगा।
कुछ अन्य गेम्स खेल लेंगे
- लेबर कालोनी के सचिन कुमार कहते हैं कि उन्होंने तो कुछ दिन पहले ही पबजी खेलना शुरू किया था। इसलिए अभी इस गेम से इतना लगाव नहीं है। उन्हें क्रिकेट सहित अन्य गेमिंग एप भी अच्छे लगते हैं। विकल्प के रूप में उन्हें आजमा लेंगे।
अभिभावकों को मिलेगी काफी राहत
- पबजी की दीवानगी के बीच बच्चों से लेकर युवा तक घंटों तक इस खेल में व्यस्त रहते रहे हैं। इससे उनके अभिभावक भी काफी परेशान रहे हैं। अब पबजी जैसे खेल पर पाबंदी से उन्हें भी कुछ हद तक राहत की उम्मीद है।

इन खेलों को आजमाएंगे
- इन युवाओं ने बताया कि अब वे कॉल आफ ड्यूटी, फ्री फायर, फोर्टनाइट, होपलेस लैंड, बैटलग्राउंड रोयल सहित अन्य खेलों को आजमाएंगे। इनके अलावा पहले से पसंदीदा रहे खेल भी मोबाइल पर खेलेंगे।

सचिन

सचिन- फोटो : SAHARANPUR

अंकित

अंकित- फोटो : SAHARANPUR

वाशू

वाशू- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed