फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panna chief will play an important role in victory: Brajesh Singh

एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक

Tue, 17 Nov 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Panna chief will play an important role in victory: Brajesh Singh
्नातक चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में विचार रखते विधायक देवबंद कुवॅर ब्रजेश - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देवबंद विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। पोलिंग प्रभारी और पन्ना प्रमुख नियुक्त कर दिए हैं। यही पन्ना प्रमुख चुनाव जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। मेरठ सहारनपुर स्नातक सीट चुनाव प्रभारी विधायक ब्रजेश सिंह ने कहा कि पार्टी ने अपने प्रत्याशी दिनेश गोयल को जिताने के लिए कमर कस ली है और सभी मंडलों में पार्टी के चुनाव संयोजक जमीनी स्तर पर मतदाताओं से संपर्क के कार्य में लगे हुए हैं। सभी पोलिंग स्टेशन पर पोलिंग प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं और अब पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य अंतिम दौर में है। यही पन्ना प्रमुख भाजपा प्रत्याशियों की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में सरकार के हाथ मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुट जाएं और किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही की स्थिति न रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि पहली बार भारतीय जनता पार्टी स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव लड़ रही है और सभी कार्यकर्ता विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ मजबूत करने के लिए अपने प्रत्याशियों को जिताने में कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से आए पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक चुनाव के लिए सभी केंद्रों के प्रमुख बना लिए गए हैं। अगले कुछ दिनों में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा सभी शिक्षकों से व्यक्तिगत संपर्क कर चुनाव के विषय में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज तक शिक्षक सीट पर एक प्रकार के लोगों का ही एकाधिकार रहा है, जिन्हें शिक्षकों से संबंधित किसी भी विषयों से सरोकार नहीं है और इसी कारण इस बार भाजपा ने अपने प्रत्याशी चुनाव में उतारने का फैसला किया है।

बैठक में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन राजपाल सिंह जुड्डा, डीसीडीएफ चेयरमैन केके पुंडीर, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, रविन्द्र मोल्हू, महावीर राणा, एमएलसी प्रत्याशी दिनेश गोयल, श्रीचंद शर्मा, स्नातक चुनाव प्रभारी किशोर शर्मा, सोनेंद्र राणा, शिक्षक सीट चुनाव प्रभारी पुनीत त्यागी, जिला चुनाव प्रभारी वीरेंद्र पुंडीर ने भी विचार रखे। बैठक के दौरान जिला और महानगर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed