फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pankaj of Badedhi Ghoghu was a young man who died in a road accident

बडेढ़ी घोघू का पंकज था सड़क हादसे में मरा युवक

Wed, 26 Oct 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pankaj of Badedhi Ghoghu was a young man who died in a road accident
छुटमलपुर। बीती देर शाम बड़कला चेकपोस्ट के पास सड़क दुर्घटना का शिकार बने युवक की पहचान पंकज पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव बडेढ़ी घोघू थाना फतेहपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि छुटमलपुर बाईपास पर बड़कलां कट के पास पंकज को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने उसे सीएचसी फतेहपुर भिजवाया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पंकज की मौत के बाद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बाद में उसके शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी पहचान हुई। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पंकज भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में काम करता था और अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। बुधवार की देर शाम उसका शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। पंकज की शादी आठ माह पूर्व ही हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। उसका रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed