{"_id":"62b74bc2f38ed3183642b01a","slug":"panipat-team-won-the-match-by-five-wickets-by-defeating-dehradun-saharanpur-news-mrt594406116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत की टीम ने देहरादून को हराकर पांच विकेट से मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत की टीम ने देहरादून को हराकर पांच विकेट से मैच जीता
भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित क्रिक्रेट टूनामेंट में खेलते खिलाड़ी
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
पानीपत की टीम ने देहरादून को हराकर पांच विकेट से मैच जीता
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑल इंडिया अंडर-19 कलर ड्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में पानीपत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देहरादून की टीम को पांच विकेट से हराकर मैच जीत लिया। नाबाद 89 रनों की पारी खेलने वाले स्वास्तिक चिकारा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज क्रिकेट मैदान पर एसबीबीए द्वारा आयोजित आल इंडिया अंडर-19 क्रिकेट कलर ड्रेस टूर्नामेंट में ए-3 क्रिकेट एकेडमी देहरादून व लक्ष्मी क्रिकेट एकेडमी पानीपत के बीच मैच खेला गया। देहरादून की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 215 रन बनाए। देहरादून के लिए विनायक ने 38 रन व हर्ष ने 34 रन बनाए। पानीपत की ओर से सत्यम व अभिषेक ने 2-2 विकेट लिए। 216 रनों का पीछा करने उतरी पानीपत की टीम ने 19.3 ओवर में 216 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया। पानीपत की ओर से स्वास्तिक ने नाबाद 89 व यश ने 33 रन बनाए। देहरादून के विनायक ने 3 विकेट लिए। स्वास्तिक चिकारा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के आयोजन में एसडीसीए के कोषाध्यक्ष साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, अमजद सैफी, राजीव गोयल, रणधीर कपूर, शशांक सिंघल, मोहसिन, सचिन, मृदुल गर्ग, तनवीर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।