फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panic buttons will be installed in 175 roadways buses of the region, depot wise list sought

Saharanpur News: रीजन की 175 रोडवेज बसों में लगेंगे पैनिक बटन, डिपोवार मांगी सूची

Tue, 22 Aug 2023 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Panic buttons will be installed in 175 roadways buses of the region, depot wise list sought
-पांच साल और चलने वाली रोडवेज बसों को किया जाएगा चिह्नित
विज्ञापन

-डायल 112 पर पहुंचेगा फोन, तत्काल मिलेगी पुलिस की मदद

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। सहारनपुर परिवहन निगम रीजन की 175 बसों में पैनिक बटन लगाए जाएंगे। इसके लिए डिपोवार पांच साल और चलने वाली बसों की सूची मांगी गई है। इससे महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगी।
परिवहन निगम परिक्षेत्र में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह डिपो हैं। इनमें 597 बसों का बेड़ा है। सबसे ज्यादा 197 बसें सहारनपुर डिपो में है। इन डिपो की बसें उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश राज्य में जाती हैं। इनके अलावा लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली आदि बड़े शहरों के लिए संचालित होती हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में पांच हजार से अधिक रोडवेज बसों में पैनिक बटन की सुविधा दी जानी है। उनमें से सहारनपुर परिवहन निगम की 175 बसों में पैनिक बटन लगेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय ने सभी डिपो से बसों की लिस्ट मांगी गई है। सूची फाइनल होते ही मुख्यालय भेज दी जाएगी। यह पैनिक बटन कमांड कंट्रोल से जुड़ेंगे। यात्री के बटन दबाने से शिकायत कंट्रोल रूम पहुंचेगी। इसके बाद वहां से फोन डायल 112 पर पहुंचेगा। पुलिस उसकी मदद के लिए मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
--वर्जन
रीजन में 597 रोडवेज बसों का बेड़ा है। इनमें से 175 बसों में पैनिक बटन लगाने का निर्णय लिया गया है। पांच साल और चलने वाली बसों में बटन लगेंगे। हमने सभी डिपो से बसों की लिस्ट मांगी हैं। इससे यात्रियों का सफर और सुरक्षित हो जाएगा।

गौरव पांडेय, सेवा प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed