फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panchayat secretaries performed at tehsil headquarters

पंचायत सचिवों ने किया तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 14 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Panchayat secretaries performed at tehsil headquarters
रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते ग्राम पंचायत सचिव - फोटो : SAHARANPUR
पंचायत सचिवों ने किया तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर, रामपुर मनिहारान। ग्राम प्रधान पर पंचायत सचिव के साथ दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी एसोसिएशन व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ से जुड़े सचिवों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।

बुधवार को दोनों संगठनों के पदाधिकारी तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने रामपुर मनिहारान ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव इसम सिंह के साथ एक ग्राम प्रधान द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। एसडीएम संगीता राघव को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया कि 13 सितंबर को ग्राम पंचायत सचिव इसम सिंह एक ग्राम पंचायत की गोशाला की भूमि को चिह्नित करने के लिए बीडीओ के साथ गए थे। तभी ग्राम प्रधान अपने पिता के साथ वहां आए और उनके साथ गाली गलौज की। प्रार्थनापत्र देने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष योगेंद्र पुंडीर, संघ के जिला मंत्री विवेक कुमार, एके सिंह, संजीव, राजेश्वर सैनी, जौहर सिंह, रविंद्र, रविश तोमर, विपिन आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed