फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panchayat postponed to assure action

कार्रवाई का भरोसा दिला स्थगित कराई पंचायत

Tue, 11 Aug 2020 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Panchayat postponed to assure action
रामपुर मनिहारान के गांव घाटहेड़ा में किसानों व पूर्व ब्लाक प्रमुख से वार्ता करते एसपी सिटी। - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी साहब सिंह के साथ थाना प्रभारी छोटे सिंह द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में प्रस्तावित भाकियू तोमर गुट की पंचायत को एसपी सिटी ने गांव पहुंच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए स्थगित करा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि एक अगस्त को पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी साहब सिंह अपने बेटे संजय के साथ गांव के किसी मामले को लेकर थाना प्रभारी छोटे सिंह से मिले थे। उनका आरोप है कि थानाध्यक्ष ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था। इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर ने 10 अगस्त को गांव घाटेड़ा में किसानों की पंचायत आहूत करने का ऐलान किया था। इसके चलते सोमवार की सुबह ही एसपी सिटी विनीत भटनागर और सीओ सदर यतेंद्र नागर गांव घाटहेड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों व पूर्व ब्लाक प्रमुख से बात की। दोनों पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच कर जल्द ही थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद किसान पंचायत स्थगित करने पर राजी हो गए। इस दौरान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक त्यागी, शाहनवाज खान, नवीन त्यागी, चौधरी नवाब प्रधान, रामकुमार मानिक, मंडल अध्यक्ष प्रितपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान आदि रहे। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में रविवार को भाकियू तोमर का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी डॉ. एस चनप्पा से सहारनपुर में मिला था। एसएसपी ने भी प्रतिनिधिमंडल को जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed