उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में एक खौफनाक वारदात हुई। एक युवक ने पत्नी पर शक होने पर सास-ससुर की हत्या कर डाली। आरोपी युवक पूरे परिवार को मारने की साजिश करके आया था। बताया गया कि आरोपी ने पहले भी पत्नी को मारने की कोशिश की थी।
पत्नी पर था शक, पहले रची खौफनाक साजिश, फिर सास-ससुर को दी ऐसी मौत, कांप उठे लोग, तस्वीरें
स्योहारा थाने के गांव चक महमूद साहनी गांव में रिजवान पूरे परिवार की हत्या करने के इरादे से आया था। उसके निशाने पर पत्नी भी थी पर वह नजर नहीं आई। पत्नी सामने आ जाती तो वह उसे भी मार डालता। रिजवान को शक था कि उसकी पत्नी के अपने जीजा से संबंध हैं। पत्नी का जीजा ससुराल में ही रहता है।
रिजवान को शादी के बाद से ही अपनी पत्नी पर शक था, वह पत्नी पर नजर रखता था। गांव वालों के मुताबिक, साढ़ू फहीमुद्दीन से बढ़ती नजदीकियां उसे अच्छी नहीं लगती थीं। पत्नी पर शक के कारण ही रिजवान ने तीन माह पहले जंगल में ले जाकर उसे पीटकर पेड़ से बांध दिया था। तब भी वह पत्नी अंजुम की हत्या करना चाहता था। इस मामले को लेकर गांव में खूब हंगामा हुआ था। तब से अंजुम मायके में रह रही थी। रिजवान उसे अपने घर ले जाना चाहता था। लेकिन पत्नी जाने को तैयार नहीं थी। ससुराल वाले भी अंजुम को नहीं भेजते थे। अंजुम का जीजा फहीमुद्दीन भी ससुराल में रहता है। जिसके कारण रिजवान का पत्नी को लेकर शक और बढ़ता गया। रिजवान ने सबसे पहले ससुर अब्दुल मलिक की गर्दन रेत कर हत्या कर दी। उसके बाद में सास व साढू़ पर हमला बोला।
पुलिस के मुताबिक, रिजवान पूरे परिवार का खत्मा करना चाहता था। अंजुम भी उसके निशाने पर थी। इस इरादे से ही वह चाकू लेकर रात में घर में घुसा। उसके सामने जो भी आया उस पर ही उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। लेकिन अंजुम उसके सामने नहीं आई। अगर वह सामने आ जाती तो रिजवान उसे भी मार डालता।
घटना के दौरान रात में पत्नी अंजुम कपड़ों की सिलाई में व्यस्त थी। जब तक शोर शराबा सुनकर वह बाहर आई तब तक रिजवान घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। रिजवान तीन दिन पूर्व अपने घर से निकला था। अंजुम की बड़ी बहन से फहीमुद्दीन की शादी हुई है। स्योहारा के एसओ नरेंद्र गौड़ के मुताबिक, पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रिजवान के पिता और भाई को हिरासत में लिया
गांव भलेड़ी के रहने वाले रिजवान ने स्योहारा में अपने सास ससुर का कत्ल कर दिया। हत्याकांड की खबर जैसे ही गांव में लगी तो सनसनी फैल गई। जानसठ पुलिस ने उसके पिता और भाई सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। हत्यारोपी की मां हाशम बेगम के मुताबिक, हत्याकांड के पीछे पत्नी का विवाद बताया गया है। एक साल पूर्व जानसठ पुलिस ने रिजवान को नशे के मामले में जेल भी भेजा था। रिजवान ने चार साल पूर्व अंजुम से कोर्ट मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज के बाद से ही पति और पत्नी के बीच विवाद चला आ रहा था। पुत्रवधू गांव भलेड़ी में रहना नहीं चाहती थी। इसलिए रिजवान पिछले तीन माह से ससुराल में ही रह रहा था।