फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pakistan's effigy burnt in protest against the killing of Hindus

हिंदुओं की हत्या के विरोध में फूंका पाकिस्तान का पुतला

Mon, 11 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pakistan's effigy burnt in protest against the killing of Hindus
गंगोह में पाकिस्तान का पुतला फूंकते क्रांति सेनानी - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। कश्मीर में आतंकियों द्वारा हिंदुओं की पहचान करके की जाने वाली हत्याओं से खफा क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपा।
विज्ञापन

श्री राम बाग मंदिर परिसर से पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए क्रांति सैनिक शिव चौक पहुंचे। जिला प्रमुख नीरज रोहिला ने बाजी करते आतंकियों द्वारा हिंदुओं की हत्या और जनप्रतिनिधियों, पुलिस व सैनिकों पर हमले की निंदा करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। त्रिसूत्रीय ज्ञापन में काश्मीर में पहचान कर हिंदुओं की हत्या पर नाराजगी जताते हुए आतंकियों के आकाओं को फांसी पर लटकाने के साथ ही शहीद हिंदुओं के परिजनों को 50-50 लाख के मुआवजे व आश्रितों को नौकरी, पाक परस्तों को शक्ति से कुचलने और विस्थापित हिंदुओं को पुनर्वास व शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed