फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Paddy procurement started at government purchasing center

सरकारी क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी शुरू

Mon, 10 Oct 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement started at government purchasing center
सहारनपुर। जनपद में एक क्रय केंद्र पर सोमवार को धान की सरकारी खरीद शुरू हुई। क्रय केंद्र शुरू होने के दसवें दिन नल्हेड़ा गुर्जर क्रय केंद्र पर 42 क्विंटल धान की खरीद हुई। उम्मीद है कि अन्य क्रय केंद्रों पर भी धान की आवक शुरू हो जाएगा। जनपद में 24 क्रय केंद्र खोले गए हैं। गत वर्ष जनपद के 3330 किसानों ने 12576 मीट्रिक टन धान सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचा था।
विज्ञापन

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के उद्देश्य से सरकार प्रतिवर्ष धान की सरकारी खरीद कराती है। इस बार सरकार ने सामान्य किस्म के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का 2060 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। जनपद में इस बार करीब 58 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती है। इनमें से लगभग 48 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बासमती धान लगाया जाता है। मोटे धान को अधिकांश किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचते हैं, जबकि बासमती धान को मंडी में बेचा जाता है।
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र खुलने के दसवें दिन सोमवार को नल्हेड़ा गुर्जर क्रय केंद्र पर 42 क्विंटल धान की आवक हुई है। अन्य क्रय केंद्रों पर अभी धान की आवक शुरू नहीं हुई है। सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की सभी व्यवस्था चॉक चौबंद है। --- संजीव राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed